हरियाणा में पतंग उड़ाने वाले मांझे ने उड़ा दी ज़िंदगी, गले में लगकर युवक का हुआ ये हाल

पतंग उड़ाने के शौकीन आप भी ज़रूर रहे होंगे। आप पतंग उड़ाते भी होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मांझे से उड़ने वाली पतंग किसी भी ज़िंदगी भी उड़ा सकती है। चाइनीज डोर कितनी घातक साबित हो सकती है, इसका अंदाजा गांव शाहपुर वासी करीब 22 वर्षीय अमन ही लगा सकते हैं, जिनकी जिंदगी ही बाल-बाल बच पाई है।

पक्षियों के लिए तो घातक है ही ये मांझा लेकिन आपके लिए भी ये काफी बड़ा खतरा है। अमन 19 फरवरी को अपने भाई संजीव के साथ घरेलू सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर गांव से करनाल आ रहा था।

हरियाणा में पतंग उड़ाने वाले मांझे ने उड़ा दी ज़िंदगी, गले में लगकर युवक का हुआ ये हाल

हादसे का किसी को नहीं पता कभी भी हो सकता है। हादसे किसी को बता कर नहीं आते। अमन और उसका भाई शहर में प्रवेश करते ही पश्चिमी यमुना नहर बाइपास से जाने लगे तो तभी चाइनीज डोर अचानक अमन के गले में फंस गई। हेलमेट पहने हुआ अमन जब तक संभला तो चाइनीज डोर उसे लहूलुहान कर चुकी थी।

इस हादसे में दोनों की ज़िंदगियाँ कभी भी समाप्त हो सकती थीं। दोनों जीवित तो हैं लेकिन अनोखे अनुभव के साथ। अचानक हुए इस हादसे में बाइक भी अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा भाई संजीव भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया, लेकिन तब तक चाइनीज डोर अमन के गले को चीर चुकी थी।

पतंगबाजी के शौकीन खुद भी शायद ये स्वीकार करते होंगे कि मांझे की डोर किसी की भी ज़िंदगी की डोर को खत्म कर सकती है। चाइनीज मांझा, जिसे कुछ लोग प्लास्टिक का मांझा भी कहते हैं। इसे जानलेवा मांझा कहना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago