Uncategorized

हत्या की मांगी थी दुआ हुई कबुल, लेकिन दोबारा दर्शन के लिए नहीं जा सका

16 फरवरी को एनआईटी एक नंबर मार्किट में हुए दोहरे हत्याकांड मामले के आरोपियों को सीआईए डीएलएफ के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईए द्वारा 4 आरोपियों प्रकाश उर्फ प्रिंस उर्फ पीके, लक्की उर्फ नोनू, भव्य उर्फ मुन्नू व कर्ण को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को एसीपी हेडक्वार्टर आदर्शदीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पीके युवती को काॅलेज के समय से जानता था। दोनोें एक लिए एनआईटी 3 नंबर स्थित काॅलेज में एक साथ पढ़ाई किया करते थे।

हत्या की मांगी थी दुआ हुई कबुल, लेकिन दोबारा दर्शन के लिए नहीं जा सका

करीब दो साल पहले काॅलेज के दौरान युवती ने अपने परिवार वालों से पीके से शादी के बारे में बात की थी। लेकिन युवती के परिवार वालों ने मना कर दिया था। जिसके बाद से युवती ने पीके से सभी प्रकार के संबंध को तोड़ दिया था। लेकिन उसके बावजूद भी पीके युवती के पीछे पड़ा हुआ था।

16 फरवरी को पीके युवती का घर से ही पीछा कर रहा था। आरोपी पीके और लक्की अपनी स्कूटी पर युवती का पीछा करते हुए 1 नंबर मार्किट में पहुंचे। कुछ समय पश्चात् युवती से मिलने गोल्डी उर्फ लोकेश भी अपनी स्विफ्ट गाड़ी लेकर वहां आ गया था।

युवती और लोकेश गाड़ी में बैठकर बात कर रहे थे। दोनों को गाड़ी में बैठा देखकर आरोपी पीके ने दोनों को जान से मारने के इरादे से अपने दोस्त भव्य को फोन करके अपने घर पर रखी पिस्टल वहां मंगवाई।


इसके बाद भव्य स्कूटी पर पिस्टल लेकर आया और आरोपी पीके को दे दी। पीकेे पिस्टल लेकर गोल्डी की गाड़ी के अंदर जा बैठा और लक्की व भव्य गाड़ी के पास खड़े होकर निगरानी करने लगे।


तभी आरोपी पीके ने उनकी गाड़ी की खिड़की खोलकर फुर्ती से पिछली सीट पर बैठ गया। जिसके बाद जिम ट्रेनर और आरोपी पीके के बीच कहाफी आरोपी ने गोल्डी के सिर और युवती की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी फरार हो गए।

गोल्डी और युवती दोनों को घायल अवस्था में सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश मल्होत्रा व सहायक पुलिस आयुक्त-अपराध अनिल कुमार के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी उप-निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया और मामले की जंाच शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और साइबर तकनीक व गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी प्रकाश तथा लक्की को पर्वतीय कॉलोनी, भव्य तथा कर्ण को एनआईटी-3 से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग दोनों स्कूटी बरामद की गई है।

आरोपी प्रकाश उर्फ प्रिंस उर्फ पीके पुत्र अशोक, लक्की उर्फ नोनू पुत्र पृथ्वी, भव्य उर्फ मुन्नू पुत्र राजकुमार तीनों एनआईटी-3 के रहने वाले हैं। वहीं आरोपी कर्ण पुत्र हरीश मेरठ का रहने वाला है। आरोपियों को अदालत में पेश करके हत्या के मुख्य आरोपी प्रकाश को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिसमें उससे वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल बरामद की गई।

आरोपी ने मांगी थी मन्नत


हत्या करने से पहले मुख्य आरोपी पीके ने हत्याकांड प्रकाश उज्जैन के महाकाल मंदिर में मन्नत मांगने के लिए गया था। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह दोबारा से दर्शन करने के लिए आएगा। लेकिन सीआईए डीएलएफ के द्वारा दर्शन करने से पहले ही आरोपी को पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago