पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने हाल ही में सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर पी.ओ, बेल जंपर, नशा तस्कर, अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया था।
शहर में यह अभियान 16 फरवरी से चलाया गया था। अभियान के तहत पुलिस ने 104 पी.ओ, बेल जंपर, आर्म्स एक्ट के तहत 56, एनडीपीएस एक्ट के तहत 48 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कहा कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने वह आम जन को एक सुरक्षित माहौल देने के लिए अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी बाहर घूम रहा है उसे पुलिस दबोच कर सलाखों के पीछे भेजेगी।
साथ ही उन्होंने सभी थाना प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी थाना ने पी.ओ, बेल जंपर अभियान के तहत दिए गए टारगेट को पूरा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवैध हथियार रखने वाले और नशा तस्करी करने वाले शहर के लिए घातक है। क्योंकि अवैध हथियार रखने वाले राह चलते कहीं भी गोलीबारी, चोरी , लूट डकैती की वारदात को अंजाम दे सकते है।
इसके अलावा नशा तस्करी करने वाले शहर में नशा फैलाते हैं। वहीं नशा करने वाले लोग नशे की पूर्ति के लिए स्नेचिंग, चोरी, लूट, डकैती, जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
सभी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है। ताकि शहर वासियों को सुरक्षा का माहौल दिया जा सके और अपराध को जड़ से उखाड़ कर फेंका जा सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…