Categories: Faridabad

अपग्रेड के मसले में फंस कर रह गई है नगर निगम की साइट, लोगों को हो रही है परेशानी

नगर निगम इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी कर रहा है जिसको लेकर नगर निगम द्वारा बहुत सारी कार्यवाही अंजाम दिया जा रहा है। नगर निगम सोशल मीडिया पर लोगों की परेशानी सुनने के लिए ऐप का भी निर्माण कर रहा है परंतु नगर निगम की साइट पिछले कुछ दिनों से बंद है।

दरअसल फरीदाबाद नगर निगम की वेबसाइट पिछले कुछ दिनों से बंद है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी नगर निगम की साइटों को को सेंट्रलाइज्ड कर शहरी और स्थानीय निकाय की वेबसाइट में जोड़ने के आदेश दिए हैं जिसके बाद फरीदाबाद नगर निगम की वेबसाइट को शहरी और स्थानीय निकाय की वेबसाइट से जोड़ दिया गया है। नगर निगम ने इस बारे में जनता को अवगत नहीं कराया है जिससे आमजन अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम की वेबसाइट को ढूंढते हैं परंतु नगर निगम की वेबसाइट बंद चल रही है जिससे लोग काफी परेशान होते हैं।

अपग्रेड के मसले में फंस कर रह गई है नगर निगम की साइट, लोगों को हो रही है परेशानी

वही आपको बता दें कि नगर निगम अपने सोशल मीडिया हैंडल से लोगों की परेशानियां सुन रहा है। नगर निगम के आईटी सेल के जेई आशीष ने बताया कि प्रतिदिन 30 से 40 समस्याएं नगर निगम के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लोगों द्वारा की जाती है जिसके बाद समस्या की जानकारी क्षेत्र के जेई एसडीओ को समाधान के लिए सौंप दी जाती है। नगर निगम इस प्रयास में रहता है कि जल्द से जल्द यानी 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान हो जाए।

जिस समस्या के समाधान में करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय लगता है उस समस्या के लिए क्षेत्र से संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को इस बारे में अवगत कराते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि नगर निगम की साइट को लेकर उच्च अधिकारियों को इस बारे में मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है। उन्होंने मांग की है कि एक अन्य साइट नगर निगम फरीदाबाद की बनाई जाए।


आपको बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम के अलावा प्रदेश में लगभग हर जिले के नगर निगम की अपनी एक अलग साइट है वही उस साइट को शहरी और स्थानीय निकाय की साइड से भी जोड़ा गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago