मार्च में इन तारीखों पर रहेगी बैंकों की छुट्टी, अपने काम निपटाने हैं, तो एक बार जरूर देख लें यह लिस्ट

इस मार्च महीने में 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसमें चार रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं और अन्य कई तरह के कार्यों के लिए हमें अक्सर बैंक शाखा जाना पड़ जाता है।

ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि जिस दिन आपको अपने बैंकिंग कार्य निपटाने हैं, उस दिन बैंकों की छुट्टी ना हो। आइए, जानते हैं कि मार्च, 2021 में किस-किस तारीख को बैंकों की छुट्टियां (Bank holidays in March 2021) रहने वाली हैं।

मार्च में इन तारीखों पर रहेगी बैंकों की छुट्टी, अपने काम निपटाने हैं, तो एक बार जरूर देख लें यह लिस्ट

5 मार्च 2021: इस दिन चापचर कुट है।

इस दिन मिजोरम में बैंकों का अवकाश रहेगा।

7 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

11 मार्च 2021: इस दिन महाशिवरात्रि है। इस दिन गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 मार्च 2021: इस दिन दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

14 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

21 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

22 मार्च 2021: इस दिन बिहार दिवस है। इस दिन केवल बिहार राज्य में बैंकों का अवकाश रहेगा।

27 मार्च 2021: इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

28 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

Photo by Yogendra Singh on Pexels.com

29 मार्च 2021: इस दिन होली है। इस दिन गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय और हिमाचल राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 मार्च 2021: बिहार राज्य में होली के मौके पर इस दिन भी छुट्टी रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago