Categories: Faridabad

बात निकली है तो दूर तलक जाएगी, एसडीओ के बिगड़े बोल, हुए निलंबित

नगर निगम मेयर सुमन बाला के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में एसडीओ सुरेंद्र खट्टर को तुरंत प्रभाव से को निलंबित कर दिया गया है। शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी पत्र में इस बात की सूचना दी गई है।

दरअसल, बीते दिन नगर निगम मेयर सुमन बाला एनआईटी 5 के सेंट जोसेफ स्कूल के पास स्थित शौचालय का निरीक्षण करने के लिए गई थी जहां पर एसडीओ सुरेंद्र खट्टर के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। एसडीओ सुरेंद्र खट्टर ने मेयर सुमन बाला पर सरकार को बदनाम करने के आरोप लगाए तथा कहा कि वह एक प्रोपेगेंडा चला रही हैं, उन्होंने कहा कि महापोयर अगर सीएम को भी उनकी शिकायत कर दी तब भी कुछ नहीं होने वाला। आपको बता दें कि शौचालय के विषय नगर निगम मेयर को काफी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम मेयर शौचालय के निरीक्षण के लिए गई थी।

बात निकली है तो दूर तलक जाएगी, एसडीओ के बिगड़े बोल, हुए निलंबित

नगर निगम मेयर सुमन बाला ने इस बात की शिकायत निगमायुक्त यशपाल यादव से की जिस पर कार्यवाही करते हुए निगमायुक्त ने एसडीओ सुरेंद्र खट्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था वहीं इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने भी हस्तक्षेप किया और अब एसडीओ सुरेंद्र खट्टर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

वही आज वार्ड पार्षद मेयर कैंप कार्यालय पहुंचे और मेयर सुमन बाला के साथ मुलाकात की। मीटिंग में दीपक चौधरी, सुरेंद्र अग्रवाल, ललिता यादव, जसवंत सिंह, जयवीर खटाना, महेंद्र सिंह, राकेश गुर्जर, बीर सिंह नैन, रतनपाल, उपस्थित रहे। पार्षदों ने इस घटना का कड़े शब्दों में विरोध किया और एसडीओ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की।

पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि नगर निगम की कार्यशैली पर अफसरशाही हावी है जिसके कारण वह पार्षदों से लेकर आम जनता तक को कुछ नहीं समझते। वही भ्रष्टाचार के मामलों में भी नगर निगम का कोई सानी नहीं है। नगर निगम अधिकारियों से जब किसी विषय को लेकर जानकारी मांगी जाती है तो वह इस तरह की प्रक्रिया देते हैं।

Written By Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago