Categories: Health

फरीदाबाद में सैंपल जांच करने की धीमी रफ्तार जिला प्रशासन के लिए बन सकती है बड़ी चुनौती।

फरीदाबाद जिले में अबतक कितने लोगो की जांच कि गईं, कितने लोग पॉजिटिव पाए गए, कितने लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है एवं कुछ अहम आंकड़ों की जानकारी फरीदाबाद उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर राम भगत द्वार साझा की गई और 24 मई तक जिले के कोरोना संबंधी आंकड़े जारी किए गए।

जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि फरीदाबाद जिले में अबतक 9288 लोगो के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए है जिनमे से 8530 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई तथा 550 लोगो की रिपोर्ट आनी अभी शेष है।

जांच के लिए भेजे गए कुल सैंपल में से 208 लोग पॉजिटिव पाए गए है जिनमें से 80 मरीज फिलहाल अस्पताल में भर्ती है एवं 7 बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा हुआ है।

फरीदाबाद में सैंपल जांच करने की धीमी रफ्तार जिला प्रशासन के लिए बन सकती है बड़ी चुनौती।

कुल संक्रमित मरीजों में से 115 मरीज पूरी तरीके से ठीक हो चुके है और 6 मरीजों की जान इस वायरस के चलते फरीदाबाद जिले में जा चुकी है। इसके साथ ही डॉक्टर राम भगत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अबतक जिले में 9493 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है जिनमे से 3345 लोगो को निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है और शेष 6142 लोग फिलहाल अंडर सर्विलांस है।

बता दे की फरीदाबाद में जिस प्रकार कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए और फरीदाबाद की 10 लाख से भी अधिक की आबादी पर इतने धीरे जांच करना और कम संख्या में सैंपल कलेक्ट करना जिले के लिए एक बड़ी चुनौती है।

क्यूंकि फरीदाबाद में पाए जाने वाले कुल संक्रमित मरीजों में से 60 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले है अर्थात यदि इन मरीजों का टेस्ट नहीं किया जाता तो इनके संक्रमित होने की रिपोर्ट कभी सामने नहीं आती।

इसलिए आवश्यकता है कि फरीदाबाद में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए और बिना लक्षण वाले मरीजों को ट्रैक करने के लिए तेजी से रैपिड कोरोना टेस्ट किए जाने की जरूरत है अन्यथा यह महामारी फरीदाबाद जिले में विकराल रूप धारण कर सकती है और सैकड़ों लोगों को की जान इस महामारी के कारण खतरे में पड़ सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago