Categories: Government

अपना भारत मोर्चा के साथ राजनीति की नई पारी खेलने के लिए तैयार तंवर, कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

कभी राहुल गांधी के करीब रहे अशोक तंवर ने आज अपनी एक नई पार्टी अपना भारत मोर्चा का गठन कर राजनीति की नई पारी खेलने की शुरुआत कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दी।

दरअसल, अशोक तंवर ने दिल्ली से अपने इस नए मोर्चे का आगाज किया। अशोक तंवर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल के अपने समर्थकों के साथ नए दल का गठन कर रहे हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। हुड्डा के दबाव के चलते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाया गया था और कुमारी शैलजा को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा गया था। इसके बाद अशोक तंवर ने नाराज होकर पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया था।

अपना भारत मोर्चा के साथ राजनीति की नई पारी खेलने के लिए तैयार तंवर, कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

कांग्रेस छोड़ने के बाद तंवर ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को अपना समर्थन दिया था। इसके बावजूद अशोक तंवर हरियाणा में कांग्रेस को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा पाए। अब करीब डेढ़ साल बाद वह नया मोर्चा बना कर दोबारा अपने पैर जमाने की कोशिश में हैं।

वही आज फरीदाबाद की प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता विकास चौधरी की पुण्यतिथि थी। पुण्यतिथि पर विकास चौधरी के भाई गौरव चौधरी के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि अशोक तंवर विकास चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं। वही अशोक तंवर द्वारा नई पार्टी का गठन करने से गौरव चौधरी के लिए भी राजनीति के नए रास्ते खुल सकते हैं।

अशोक तंवर कांग्रेस के दमदार चेहरों में से एक माने जाते थे। नई पार्टी का गठन करने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और राजनेता उनकी नई पार्टी अपना भारत मोर्चा में शामिल हो सकते हैं।।

Written By Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

1 month ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

1 month ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

1 month ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

1 month ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

1 month ago