Categories: FaridabadHealth

आखिरकार बुजुर्गों का आ ही गया नंबर, 1 मार्च से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा टीकाकरण अभियान का शुरुआत की गई थी। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर को भी को वैक्सीन लगानी शुरू कर दी गई। लेकिन अब 1 मार्च से 60 साल से ऊपर सभी बुजुर्गों के अलावा 45 से 60 साल तक की उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाया जाएगा।

इसको लेकर शनिवार को एनआईटी तीन नंबर स्थित गोल्फ क्लब में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा मीटिंग ली गई। मीटिंग में सिविल सर्जन के साथ डिप्टी सिविल सर्जन और स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल ऑफिसर मौजूद रहे।

आखिरकार बुजुर्गों का आ ही गया नंबर, 1 मार्च से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

सीएमओ डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों व 45 से 60 साल तक की उम्र के बीमार लोगों की संख्या करीब 415000 है। जिसमें से 360000 बुजुर्ग लोग हैं। वही 55 हजार के करीब विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अभियान टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया इसके लिए जिले के 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। जबकि निजी अस्पतालों में इसके लिए उनको ₹100 देने होंगे जो कि सरकार के द्वारा तय किए गए हैं। इसकी एवज में उनको एक क्लिप भी दी जाएगी।

जिले के 47 स्वास्थ्य केंद्र सरकारी हैं। वहीं 20 निजी अस्पताल है। जिसमें टीकाकरण अभियान को चलाया जाएगा।

इस तरह करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीका लगवाने के लिए तीन जगहों से रजिस्ट्रेशन हो सकता है। सबसे पहले को विन 2.0 ऐप मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के साथ आरोग्य सेतु एप से भी टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

इससे लोगों को टीकाकरण का स्थान दिन व समय अपनी मर्जी चुन सकते हैं। जिस दिन व्यक्ति का टीका लगवाने के लिए जाएंगे। उस दिन वह अपने साथ दस्तावेज लेकर जाएंगे और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दिखाएंगे।

इससे अलावा आशा वर्कर और एएनएम भी बुजुर्गों को चयनित कर के टीकाकरण के लिए रजिस्टर करवा सकती है। बुजुर्ग लोगों को टीकाकरण के लिए अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड या फिर अन्य कोई भी फोटो आईडी प्रूफ दिखाना होगा। उसके बाद ही केंद्र पर टीका लगाया जाएगा।

इसके अलावा 45 से 59 साल तक के बीमार लोगों को भी सर्टिफिकेट दिखाना होगा। जिस पर रजिस्टर्ड डॉक्टर के साइन होने चाहिए। रजिस्ट्रेशन किसी भी तारीख से हो। लेकिन टीकाकरण के बाद व्यक्ति का रिकॉर्ड कोविंद पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।

मैसेज के माध्यम से उन लोगों को ही सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। पीएमओ डॉ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया 1 मार्च से सबसे बड़ा टीका अभियान की शुरुआत की जा रही है। उनके द्वारा पूरी तैयारी हो चुकी है। वैक्सीनेशन सेंटर पूरी तरह से तैयार है और उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मौजूद है। सरकार के द्वारा दी गई सभी गाइडलाइंस को फॉलो किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago