अब आसानी से पहुँच सकेंगे सूरजकुंड, सरकार बना रही है यहां पर रास्ते

अब आप काफी आसानी से सूरजकुंड तक पहुंच पाएंगे। सरकार जल्द ही आपको नया तोहफा देने जा रही है। दरअसल, किसी भी क्षेत्र के लिए बेहतर कनेक्टिविटी बहुत ज़रूरी है। और अब राष्ट्रीय राजमार्ग की सूरज कुंड रोड से सीधी कनेक्टिविटी की तैयारी हो रही है। यह कनेक्टिविटी मेवला रेलवे अंडरपास से होगी।

बेहतर कनेक्टिविटी के ज़रिये ही आप दूरसे कोने से तीसरे कोने तक मिनटों में पहुंच सकते हैं। हालांकि, मेवला अंडरपास तैयार हुए कई महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक इसकी सूरजकुंड रोड से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है।

अब आसानी से पहुँच सकेंगे सूरजकुंड, सरकार बना रही है यहां पर रास्ते

ढिलाई से चल रहे यह कार्य अब रफ़्तार पकड़ने की तैयारी में हैं। रफ़्तार पकड़ते ही अब सूरजकुंड तक पहुंचना आसान हो जाएगा। राजमार्ग से अंडरपास को पार कर वाहन चालक सेक्टर 46 से होते हुए सूरज कुंड रोड तक जा रहे हैं। इससे ना केवल वाहन चालकों को परेशानी हो रही है बल्कि सेक्टर वासी भी परेशान है।

अब सीधा रास्ता बनते ही सेक्टरवासियों के साथ – साथ वहां जाने वाली जनता को भी राहत की सांस मिलेगी। इसलिए अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 45-46 विभाज्य मार्ग बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने मेवला महाराजपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 500 मीटर दिल्ली की तरफ रेलवे अंडरपास का निर्माण किया है।

अवैध निर्माणों का पंगा भी शहर में कम नहीं है। अगर बात की जाये तो, राष्ट्रीय राजमार्ग से सेक्टर-45, 46 होते हुए सूरजकुंड क्षेत्र की सीधी कनेक्टिविटी की राह में अतिक्रमण रोड़ा बन रहा है। एक तरफ राजमार्ग और दूसरी और सेक्टर 45-46 विभाज्य मार्ग को जोड़ता है रास्ते में काफी अवैध निर्माण होने की वजह से रोड की कनेक्टिविटी सूरजकुंड रोड से नहीं हो सकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago