Categories: Politics

रैली व कार्यक्रम में शामिल ना होने के नोटिस पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि…

दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का सरकार से भरोसा खत्म होता जा रहा है। पेट्रोल डीजल से लेकर गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते आमजन में इसका रोष पनपता हुआ देखा जा सकता है।

इसी के चलते विपक्षी पार्टी भी बढ़ती हुई महंगाई के विषय को भलीभांति भुनाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा जमकर रैली व कार्यक्रम आयोजित कर सरकार द्वारा बढ़ाए गए महंगाई के माध्यम से तंज कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

रैली व कार्यक्रम में शामिल ना होने के नोटिस पर कांग्रेसी नेता ने कहा कि...

इतना ही नहीं अब इन कार्यक्रमों में उपस्थित ना होने के चलते कांग्रेस हाईकमान द्वारा एक्शन लेते हुए कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष पर सख्ती दिखाते हुए एक नोटिस जारी किया है, जिसे कारण बताओ नोटिस के विषय से भेजा गया है।

दरअसल, शुक्रवार को पीडीएफ के माध्यम से हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने महिला कांग्रेस फरीदाबाद की शहरी जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज को लिखित में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिसमें नोटिस के जरिए पूछा गया है जिला महिला अध्यक्ष अपनी टीम सहित गत 24 फरवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा में शामिल क्यों नहीं हुई थी।

इस दौरान कार्यक्रम मेें हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और स्वयं भी मौजूद रहे। इतना ही नही पत्र में स्पष्ट लिखा है कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षता सुष्मिता देव के साफ आदेश हैं कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में महिला कांग्रेस को भाग लेना है और स्पष्ट कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके लिए यह मायने नहीं रखता कि संबंधित व्यक्ति कितने बड़े पद पर हैप्रदर्शन में जिले के विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया था,

लेकिन महिला कांग्रेस शहरी फरीदाबाद की जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज नहीं पहुंची और न ही उनकी टीम की पदाधिकारी और सदस्यों पहुंचे, जो पूरी तरह से पार्टी अनुशासनहीनता में आता है।

वही फरीदाबाद की जिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज से बात की थी उन्होंने बताया की मेने पहले ही बता दिया था कि मेरी तबियत खराब है साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अपना मैडिकल भी लगा दिया था

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago