Categories: Faridabad

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मास्क चेकिंग अभियान पोस्ट फर्जी, पुलिस से नहीं किया है खंडन

जिले में इन दिनों मास्क के चालान को लेकर एक पोस्ट चल रही है जिसमें यह जिक्र किया गया है कि मास्क को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा जिसमें लोगों का चालान काटा जाएगा और मास्क ना पहनने वालों को 10 घंटे की अस्थाई कारावास में डाला जाएगा। यह पोस्ट फर्जी है।

दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा भर में एक पोस्ट शेयर की जा रही है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पुलिस मास्क ना पहनने वाले लोगों का चालान करेगी और एक विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत मास्क ना पहनने वालों को 10 घंटे की अस्थाई कारावास में डाला जाएगा। जब पहचान फरीदाबाद की टीम ने इस पोस्ट की जानकारी लेनी चाहिए तो पता चला कि यह पोस्ट फर्जी है और लोगों को भ्रमित करने के लिए शेयर की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मास्क चेकिंग अभियान पोस्ट फर्जी, पुलिस से नहीं किया है खंडन

आपको बता दें कि जिले भर में इस पोस्ट को धड़ाधड़ शेयर किया जा रहा है जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। हरियाणा भर में यह पोस्ट शुक्रवार से शेयर की जा रही है और वही अभी तक प्रशासन की ओर से इस पोस्ट का खंडन नहीं किया है ऐसे में लोग पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर रहे हैं।

वही आपको बता दें कि इस तरह की पोस्ट उत्तर प्रदेश में भी शेयर की गई थी जिसका उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाल कर खंडन किया परंतु हरियाणा पुलिस की तरफ से अभी तक इस पोस्ट का खंडन नहीं किया गया है।

वही जब इस बारे में जिले के पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह पोस्ट फर्जी है। अभी तक जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से भी इस पोस्ट का खंडन नहीं किया गया है।

पहचान फरीदाबाद इस पोस्ट का खंडन करता है और लोगों से अपील करता है कि इस प्रकार की पोस्ट का बिना पुष्टिकरण किए विश्वास ना करें और शेयर तो बिल्कुल भी ना करें।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago