Categories: Politics

अशोक तंवर ने कॉंग्रेस नेताओ पर कसा तंज, जी-23 लिस्ट में गद्दार है शामिल

कांग्रेस पूर्व नेता अशोक तंवर इस समय अपनी राजनीति की नई पारी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है इसी कड़ी में उन्होंने अपना भारत मोर्चा के नाम से पार्टी का गठन किया इस मोर्चे के गठन के बाद पहली बार रोहतक पहुँचे ।

आपको बता दे की अशोक तंवर कभी हुड्डा के करीबी रहे चुके है लेकिन कांग्रेस में वो मान सम्मान ना मिलने के कारण उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी और इस समय वह अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है ।

अशोक तंवर ने कॉंग्रेस नेताओ पर कसा तंज, जी-23 लिस्ट में गद्दार है शामिल

जैसे ही अशोक तंवर रोहतक पहुँचे उन्होंने कॉंग्रेस के जी-23 नेताओ पर धावा बोल दिया उन्होंने सीधे उन सभी कांग्रेसी नेताओ को गद्दार की उपाधि से नवाज दिया जो जी-23 की लिस्ट में शामिल है ।

साथ ही कहा कि यह लोग पार्टी को डुबाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है अगर इन लोगो पर समय रहते कार्यवाही नही की गई तो वो लोग सभी को उस पार्टी से बाहर निकल देंगे ।

रोहतक में अपने साथी विमल मनोचा के घर पहँचे अशोक तंवर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया हुआ कि जम्मू कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के शांति सम्मेलन पर भी कटाक्ष किया। बता दें कि कांग्रेस में 23 ऐसे कांग्रेसी नेता रहे हैं जिन्‍होंने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को बदलने के लिए पत्र लिखा था। इन्‍हें G23 के नाम से संबोधित किया गया।

साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पगड़ी का रंग रज्यो के हिसाब से बदल जाता है हरियाणा ,दिल्ली , जम्मू कश्मीर की पगड़ी का रंग अपने हिसाब से बदल लेते है साथ ही तंवर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कोंग्रेस पर सवाल उठाते नही चूकते है लेकिन अब जो देश हित मे कार्य करना चाहता है उनको इन सब से बाहर निकलना होगा।

डॉ.अशोक तंवर का कहना है कि मैं अपने देश को समर्पित हूँ इसलिए मैंने एक नए मोर्चे के साथ देश की सेवा करने की ठानी है,साथ ही इस मोर्चे में बहुत लोग मेरे साथ आ गए है उनका पुरजोर समर्थन मुझे मिल रहा है साथ ही बता दूँ की भाजपा और कॉंग्रेस ने देश को नुकसान पहुचाया है।

सरकार की मनमानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है पर विपक्ष इतना दुर्बल है की वो मूक दर्शक बन बस देख रहा है और जनता को खुद अपने हाल पर छोड़ दिया लेकिन भारत मोर्चा इसमे जनता की आवाज बनेगा ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago