Categories: Public Issue

विधायक राजेश नागर ने की इलीट प्रीमियम में पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत

तेजी से एलपीजी की जगह ले रही पीएनजी का तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आज और विस्तार हुआ। विधायक राजेश नागर ने यहां सेक्टर 84 स्थित पार्क इलीट प्रीमियम में पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत की।


यहां पहुंचे विधायक राजेश नागर ने कहा कि आधुनिक समय में अनेक चीजों के विकल्प हमें मिल रहे हैं। इन विकल्पों को हमें अपनी सुविधा को देखते हुआ स्वीकार करना चाहिए।

विधायक राजेश नागर ने की इलीट प्रीमियम में पीएनजी कनेक्शन की शुरुआत

आज एलपीजी की जगह पीएनजी बड़ी तेजी से लोगों द्वारा अपनाई जा रही है। यह समय और पैसे दोनों की बचत करवाती है। वहीं सुरक्षित भी है।


यहां पहुंचे विधायक राजेश नागर को स्थानीय आरडब्ल्यूए द्वारा बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। श्री नागर ने लोगों से उनका हालचाल और स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

वहीं उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और हमारा प्रदेश भाजपा नेतृत्व में तेजी से विकास की इबारत लिख रहे हैं। यहां भेदभाव न कर मेरिट के आधार पर काम हो रहे हैं।

हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में वही पुराना सिस्टम कैसे बदल रहा है, इसका असर सभी पर दिखाई दे रहा है।


श्री नागर ने कहा कि वर्षों पुरानी बीमारियों को सही करने में थोड़ा समय तो लगता है, लेकिन इस बात का भरोसा रखो कि इलाज सही दिशा में हो रहा है। इसका असर आप अपने आसपास देखते होंगे।

आज पर्चियों पर नौकरियां नहीं लगाई जाती हैं बल्कि मेरिट पर गरीब का बच्चा भी डीएसपी लग जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष तिवारी, उपाध्यक्ष ज्योति तनेजा, संदीप कुमार ट्रेसेस, पंकज शुक्ला, राजेश सिंह, विकास अरनेजा, अनुज वत्स, सतीश कासवान, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago