Categories: Public Issue

नीलम पुल की जर्जर फुटपाथ व दीवारों की मनोदशा से कितनी जिंदगी करेंगी समझौता

हर व्यक्ति के जिंदगी का मोल सबसे ज्यादा कीमती बताया जाता है। मगर, बड़े अफसोस की बात है कि हमारे औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले फरीदाबाद में यहां कीमती जिंदगियों का कोई मोल ही नहीं समझा जाता।

हम ऐसा इसलिए के रहे है क्योंकि जिस फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी व औद्योगिक नगरी के खिताब से नवाजा जा चुका है उसके प्रवेश द्वार यानी नीलम पूल की मनोदशा ने निगम अधिकारियों की उदासीनता का परिचय दे दिया है।

नीलम पुल की जर्जर फुटपाथ व दीवारों की मनोदशा से कितनी जिंदगी करेंगी समझौता

गौरतलब, लगभग चार महीने पहले यानी 22 अक्टूबर को हुए एक आगजनी के हादसे में नीलम पूल के पिलर्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसके बाद से ही नीलम पुल से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।

ऐसे में पूरा फरीदाबाद जाम की स्थिति से सुबह से शाम तक जूझता हुआ दिखाई दिया था। वही अब जब यह पुल 4 महीने बाद एक बार फिर शुरू ही किया गया है लेकिन उसकी हालत में सुधार देख आमजन यहां से गुजरना मुनासिब नहीं समझ रही है।

इसका कारण था है कि भले ही पिछले दिनों पिलर्स की मरम्मत का काम पूरा होने के उपरांत पुल की सड़क बनाने के बाद आवागमन तो चालू हो गया है, मगर फिलहाल इस अवधि में जर्जर फुटपाथ, डिवाइडर और दीवारों की दयनीय दशा से लेकर वहां पड़ा मलबा निगम के कारनामों की पोल खोल रहा है।

इतना ही नही इसके अलावा आपको बता दें कि दीवार की हालत तो ऐसी हो चुकी है कि ये कभी भी गिर सकती है। प्लास्टर झड़ चुका है, अंदर लगे सरिया दिखाई देने लगे हैं।

वहीं नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजीलाल बताते है कि आगजनी से क्षतिग्रस्त हुए नीलम पुल की सड़क की मरम्मत का कार्य अब पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा की जल्द ही जर्जर फुटपाथ व दीवार की जांच कराई जाएगी। जिसके बारे में कार्यकारी अभियंता व सहायक अभियंता से रिपोर्ट मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद जल्द मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago