Categories: Faridabad

अवैध नशा बेचकर जल्दी अमीर बनने की चाहत ने दो आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 किलो 162 ग्राम गांजा बरामद

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मबीर की टीम ने अवैध गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर गांजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आरोपी राजू और वीरेंद्र का नाम शामिल है।आरोपियों के कब्जे से मौके पर 5 किलो 162 ग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसे मोटरसाइकिल सहित पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

अवैध नशा बेचकर जल्दी अमीर बनने की चाहत ने दो आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

आरोपियों के खिलाफ थाना छांयसा क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी मादक पदार्थ बेचने का काम करते हैं जो थोड़ी देर में बल्लभगढ़ की तरफ से गांजा लेकर अटाली गांव की तरफ आने वाले हैं।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अटाली चौक पर नाकाबंदी करके दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल पर गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जल्दी अमीर बनना चाहते थे और इसी चक्कर में अवैध नशे का धंधा करने लग गए थे।आरोपी किसी अनजान व्यक्ति से अवैध गांजा लेकर आते थे और नोएडा में ले जाकर बेच देते थे।

आरोपी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र जयप्रकाश उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर 23 में रह रहा था वहीं आरोपी वीरेंद्र उर्फ भूरा पुत्र रामचंद्र उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है जो फिलहाल सेक्टर 23 की मच्छी मार्केट में रह रहा था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago