Categories: Press Release

घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने अलीगढ़ से किया सकुशल बरामद

फरीदाबाद थाना एसजीएम नगर प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय लड़की को बरामद करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 28 फरवरी को लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी 26 फरवरी से लापता है।उन्होंने लड़की को आसपास के क्षेत्र में ढूंढने की बहुत कोशिश की परंतु लड़की का कोई सुराग उन्हें नहीं लग पाया।

घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने अलीगढ़ से किया सकुशल बरामद

उन्होंने बताया कि लड़की की माता की मृत्यु हो चुकी है और उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। लड़की की दादी ने किसी बात को लेकर लड़की को डांट दिया था जिसकी वजह से वह नाराज होकर कहीं चली गई थी।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में मुकदमा दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी गई।

काफी समय तक कड़ी मशक्कत करने के पश्चात पुलिस को सूचना मिली की लड़की अपने मामा के घर अलीगढ़ गई हुई है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में प्रधान सिपाही राज और महिला प्रधान सिपाही कविता लड़की को लेने अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

पुलिस टीम द्वारा 1 मार्च की शाम लड़की को अलीगढ़ से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात लड़की को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी को वापस पाकर पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।पुलिस आयुक्त ने टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य से खुश होकर उन्हें प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago