Categories: Press Release

घर से नाराज होकर निकली 13 वर्ष नाबालिक लड़की के परिजनों को पुलिस ने ढूंढकर किया उनके हवाले

थाना सूरजकुंड की पुलिस टीम ने लापता 13 वर्षीय नाबालिक लड़की के परिजनों को ढूंढ कर लौटाने में अहम भूमिका निभाई है।

दिनांक 2 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की थाना सूरजकुंड क्षेत्र में शूटिंग रेंज के पास लावारिस घूम रही है। लड़की किसी अपराधिक व्यक्ति के जाल में न फंस जाए इसीलिए उसकी मदद करने की गुहार लगाई गई।

घर से नाराज होकर निकली 13 वर्ष नाबालिक लड़की के परिजनों को पुलिस ने ढूंढकर किया उनके हवाले

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रधान सिपाही सतबीर, महिला सिपाही संगीता, सिपाही मनदीप और जावेद की टीम मौके पर पहुंची तथा नाबालिक लड़की को बताए गए स्थान पर घूमते हुआ पाया।

महिला पुलिसकर्मी ने लड़की से उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की परंतु लड़की कुछ भी बताने में असमर्थ थी। पुलिसकर्मियों ने काफी देर लड़की से बातचीत करने की कोशिश की परंतु पुलिस टीम को कोई भी उचित जानकारी हासिल नहीं हुई।

इसके पश्चात चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के एक सदस्य को वहां पर बुलाया गया जिसने बच्ची की काउंसलिंग की जिसमें उसने बताया कि वह शाहीन बाग की झुग्गियों में रहती है और अपनी भाभी के साथ हुए झगड़े के चलते वह 1 दिन पहले वहां से नाराज होकर चली आई थी।

लड़की को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके इसलिए पुलिस टीम ने थाना शाहीन बाग प्रभारी से संपर्क स्थापित किया और लड़की की फोटो उन्हें भेज कर उनके परिजनों से उसकी पहचान करवाई।

लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी को पहचान लिया और उसे लेने के लिए फरीदाबाद आ गए। लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की घर से नाराज होकर अपने साथ ₹13000 लेकर आई थी।

लड़की के पास से ₹13000 बरामद करके व कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

लड़की के परिजन अपनी बेटी को वापस पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस टीम को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago