Categories: Press Release

क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके चोरी की 9 वारदातें सुलझाई

क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी उपनिरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सागर और सूरज उर्फ हड्डी का नाम शामिल है।

आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में चोरी के 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी गांजा व स्मैक का नशा करने के आदी हैं। नशे की आपूर्ति करने के लिए आरोपियों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया और विभिन्न स्थानों से सामान व पैसे चुराए।

क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करके चोरी की 9 वारदातें सुलझाई

पुलिस ने आरोपियों द्वारा की गई चोरी की 9 वारदातों को समझाते हुए 2 मोटरसाइकिल, कार की 2 बैटरी, 1 इनवर्टर बैटरी व ₹43500 नगद बरामद किए हैं।

आरोपी सागर पुत्र मेघनाथ उर्फ रामनरेश उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है जो फिलहाल बड़खल पुल के नीचे झुग्गियों में रह रहा था वहीं आरोपी सूरज उर्फ हड्डी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर 21a में रह रहा था।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago