Categories: Faridabad

अब जमीन की रजिस्ट्री कराने में नहीं आएगी कोई परेशानी, उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को दिया यह आदेश

मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित प्रदर्शनी सभागार में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों को दूर करने का ज्ञापन दिया। संस्था के महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि भू संपत्तियों के ई-रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए नए सॉफ्टवेयर में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाए।

विदेश में रहने वाली जिन भारतीयों के पास आधार कार्ड नहीं है। उन्हें अपनी संपत्तियों के पंजीकरण में टोकन काटने का कोई प्रावधान ना होने के कारण परेशान होना पड़ता है। सॉफ्टवेयर में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आता है। इसलिए ऐसे मामलों में पासपोर्ट नंबर को ही लिंक किया जाए। जिस प्रॉपर्टी में एक से अधिक मालिक हैं।

अब जमीन की रजिस्ट्री कराने में नहीं आएगी कोई परेशानी, उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को दिया यह आदेश

यदि उनमें से किसी एक हिस्सेदार की मृत्यु हो जाए अथवा वह अपनी हिस्सेदारी अपने माता-पिता, पुत्र-पुत्री, पति-पत्नी से हटकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवाना चाहे तो, पूरी प्रॉपर्टी की वैल्यू पर स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती है। जबकि हिस्सेदार केवल उसे एक हिस्से की प्रॉपर्टी का ही मालिक बनाता है।

प्रॉपर्टी आईडी बनाने में नगर निगम प्रशासन अनावश्यक रूप से परेशान करता है। और अत्याधिक चक्कर व जानबूझ कर देरी किए जाने की व्यवस्था से परेशान करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए तय समय सीमा में प्रॉपर्टी आईडी को आवेदन पत्रों की वरिष्ठता के आधार पर जारी किया जाए जिस पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नगर निगम अधिकारियों को जल्द से जल्द नगर निगम क्षेत्र की सभी संपत्तियों की आईडी जारी करने के आदेश दिए।

आईडी नहीं होने से रजिस्ट्री में दिक्कत होती है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को रजिस्ट्री के नए सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों को भी दूर करने का आदेश दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago