जिस प्रकार लगातार दिल्ली – एनसीआर में लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है, ठीक उसी तरह लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। अब फ़िलहाल, दक्षिण दिल्ली स्थित मथुरा रोड पर सरिता विहार से लेकर बदरपुर तक लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिल जाने की उम्मीद है। इस मार्ग पर लोग घंटों तक खड़े रहते हैं।
देश समेत प्रदेश में भी लगातार जाम बढ़ता जा रहा है। इसको कम करने के लिए और जाम से निजात पाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा मथुरा रोड पर सरिता विहार और आली गांव के रेड लाइट को ट्रायल के तौर पर 1 हफ्ते के लिए बंद किया गया है।

फरीदाबाद से रोज़ाना हज़ारों लोग दिल्ली का सफर तय करते हैं। अपनी रोज़ी – रोटी के लिए वह रोज़ाना दिल्ली जाते हैं। इस मार्ग पर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास मदनपुर खादर गांव व आली गांव के सामने वाली रेडलाइट को बंद कर यू-टर्न की व्यवस्था की है।
ट्रैफिक से छुटकारा पाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस से हो सकता है कि थोड़ा ट्रैफिक कम हो सके। इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। ट्रायल के बाद दोनों रेडलाइट को पक्का डिवाइडर बनाकर बंद कर दिया जाएगा। दो दिन के ट्रायल के दौरान फिलहाल फरीदाबाद-दिल्ली-नोएडा आने जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिली है।
बढ़ता ट्रैफिक ना केवल हमारी सेहत के लिए, बल्कि पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए भी हानिकारक है। अब इस कदम से उस मार्ग पर जाम से थोड़ा निजात मिलने की उम्मीद है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…