नगर निगम जिलेवासियों को सीवर की समस्या से निजात दिलाने के लिए योजना बना रही है। योजना के तहत निगमायुक्त यशपाल यादव ने इंजिनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मिर्जापुर में चल रही डेयरियों का निरीक्षण किया।
दरअसल, नगर निगम के अंर्तगत आने वाले वार्डों में सीवर की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। नगर निगम द्वारा समस्या को लेकर कोई अभी तक भी कोई ठोस कदम नही उठाए गए है। सीवर की समस्या से परेशान वार्डवासी अपनी समस्या को लेकर सीएम को ट्वीट करते है परंतु ट्वीट के बाद भी समस्या का ठोस समाधान नही हो पाता है परंतु अब नगर निगम इस मामले को लेकर काफी गंभीर है और समस्या का पूर्ण समाधान करना चाहता हैं।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने लोगों को मिर्जापुर में चल रही डेयरियों का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि शहर में सीवर की समस्या का मुख्य कारण डेयरियों को माना जा रहा है।डेयरियों के संचालक गोबर को पानी के जरिए नालियों में पहुंचा रहे हैं। यह गोबरयुक्त पानी सीधे सीवरलाइनों में जा रहा है। इससे सीवर लाइनें चोक हो रही हैं। यही कारण है कि सीवर लाइन की सफाई के दो-चार दिन बाद ही हालात फिर जस के तस हो जाते हैं।
अब इस समस्या से निपटने के लिए निगमायुक्त यशपाल यादव ने मिर्जापुर में चल रही डेयरियों का निरीक्षण किया और निगम अधिकारियों के अनुसार शहरी क्षेत्र में चल रहीं करीब 400 डेयरियों को पाली रोड स्थित बाजरी गांव के पास प्लान बनाकर प्रॉपर तरीके से शिफ्ट करने की योजना है।
इसके लिए योजना बनाई जा रही है। निगम कमिश्नर यशपाल यादव के अनुसार यदि डेयरियों को बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा तो काफी हद तक सीवर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। गंदगी से भी छुटकारा मिल जाएगा।
आपको बता दे कि एनआईटी, बल्लबगढ़ क्षेत्र में काफी संख्या में डेरिया है जिससे नालियां जाम रहती है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…