डिप्रेशन के चलते मां ने ही की थी अपने 10 वर्षीय बेटे की हत्या

10 वर्षीय यक्ष मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने बेटे की हत्या के जुर्म में आरोपी मां को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि 22 फरवरी की रात को यक्ष की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बच्चे के दादा ने थाना तिगांव में आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर थाना तिगांव में दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

डिप्रेशन के चलते मां ने ही की थी अपने 10 वर्षीय बेटे की हत्या

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री ओपी सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की छानबीन कर अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त क्राइम मुकेश मल्होत्रा व सहायक पुलिस उपायुक्त क्राइम अनिल कुमार यादव के दिशानिर्देशों पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया।

जिसमें उप निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, उप निरीक्षक बबीता, सहायक उप निरीक्षक कप्तान सिंह, मुख्य सिपाही कुलदीप और मुख्य सिपाही आनंद सिंह शामिल थे।

मृतक की मां ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया की 22 फरवरी की रात दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने उसकी आंखों के सामने उसके बेटे की हत्या कर दी और गहने लूट कर फरार हो गए।

पुलिस टीम को मृतक की मां द्वारा दिए गए बयान पर संदेह हुआ और उसे पुलिस तहकीकात में शामिल करने के लिए अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पूछताछ के दौरान जब महिला का मोबाइल चेक किया गया तो यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री में “चुन्नी से गला घोट कर हत्या कैसे की जाए” यह सर्च किया हुआ पाया गया।

जब महिला से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया की डिप्रेशन के चलते उसी ने अपने बेटे की चुन्नी से गला घोट कर हत्या की थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दर्ज करवाए थे।

आरोपित महिला की शिनाख्त पर पुलिस टीम द्वारा गहनों को भी उसके घर से बरामद किया गया।

आरोपी महिला के कबूलनामे के पश्चात महिला को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago