कोरोना वायरस को लेकर बिजली टैक्स और हाउस टैक्स उपभोक्ताओं को मिल सकती हैं राहत ।

कोरोना वायरस के कारण देश की आबादी घरों में कैद होने को मजबूर हो गई हैं देश में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया हैं । सरकार लोगो को राहत देने का प्रयास कर रही हैं इसी कड़ी में लोगों को 24 घंटे बिजली मिले इसके लिए विद्युत मंत्रालय ने बिजली वितरण कंपनियों को भुगतान मानदंडों में ढील दी है।इसके साथ ही वायरस के संक्रमण के चलते बिलों के लेट भुगतान पर लेट फीस चार्ज नहीं लिया जाएगा। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन बिजली वितरण कंपनियों से लेट सरचार्ज नहीं वसूलेगी । वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाउस टैक्स जमा करने के लिए मकान मालिकों को एक माह का और समय मिल सकता है। इससे मार्च के बाद लगाने वाला ब्याज एक महीने तक नहीं लगेगा।

नगर विकास विभाग इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है। विभागीय मंत्री से अनुमति के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, लेकिन अधिकतर निकायों में 60 से 70 फीसदी ही हाउस टैक्स जमा हो पाया है।

नगर विकास विभाग शहरी क्षेत्रों में रहने वालों से हाउस टैक्स वसूली के लिए निकायों को हर वर्ष वित्तीय वर्ष का लक्ष्य निर्धारित करता है। अधिकतर निकाय फरवरी से लेकर मार्च तक इस लक्ष्य को पाने के लिए वसूली अभियान तेज करते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते भीड़ लगाने पर प्रतिबंध लगा दिए जाने की वजह से हाउस टैक्स की वसूली प्रभावित हो रही है। नगर स्थानीय निकाय निदेशालय ने निकायों से हाउस टैक्स वसूली के बारे में जानकारी मांगी थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago