Categories: Press Release

कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष की पार्टी : अशोक तंवर

अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर अशोक तंवर बुधवार को फरीदाबाद के मिल्हाड कॉलोनी स्थित पंडित राजेंद्र शर्मा के कार्यालय पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी एक व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है।

अगर कांग्रेस ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की तो पार्टी में खून खराबा हो जायेगा, इसलिए पार्टी जिला कार्यकारिणी घोषित करने से बच रहीं है। वहीं बीजेपी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और जेजेपी दोनों की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष की पार्टी : अशोक तंवर

दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो या सरकार में भागीदारी होती है तो 75त्न हरियाणा के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन इसके विपरीत हुआ । हरियाणा में 70 परसेंट बाहर के युवाओं को रोजगार दिया गया। फरीदाबाद के विषय में बोलते हुए डॉक्टर तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगों को उजाडऩे का काम किया है।

पहले भाजपा कांग्रेस के राज में भी बोलती थी कि फरीदाबाद को फकीराबाद बना दिया है, लेकिन कांग्रेस व भाजपा दोनों ही एक थाली के चट्टे बट्टे हैं। दोनों ही सरकारों ने हरियाणा के औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले फरीदाबाद को उजडऩे का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा पूरे भारत में सदस्यता अभियान चलाएगा और देश की दिशा बदलने का काम मोर्चा करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडर मेंबर राजेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने इस मौके पर कई नए सदस्यों को मोर्चा से जोड़ा।

इस मौके पर धर्मपाल चहल संजय बेनीवाल सूरज अमरपाल प्रशांत शर्मा मनोज मास्टर अजय सिंह अमित सिंह रणधीर सिंह करतार सिंह आशीष शर्मा रामनरेश सिंह मनीष सिंह योगेश महेश डॉक्टर जोगेंद्र सरदार निरंजन सिंह, केमहावीर निरंजन सिंह गजेंद्र सिंह ओमवीर सिंह जोगेंद्र जीतू तहसीलदार रामप्रसाद नंदकिशोर सरपंच जड़ौदा सोमनाथ झाडोता मास्टर खलील मेघ श्याम सुभाष पांचाल विजेंद्र मिल्हाड महेंद्र मिलहाड अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago