Categories: Public Issue

सावधान : बिजली कर्मचारियों को छापेमारी करना पड़ेगा भारी, ग्रामीणवासी बनाएंगे कर्मचारी को बंधक

महापंचायत किसान आंदोलन के समर्थन में हरियाणा के जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव राखीगढ़ी में सरकार द्वारा एक अजीबोगरीब निर्णय लिया गया है, जिसने हर किसी की नींद उड़ा कर रख दी है।

दरअसल, किसान आंदोलन के समर्थन में किए गए महापंचायत में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला को सम्मानित करने के साथ-साथ अब यहां बाहरा खाप पंचायत के चबूतरे पर किसान मजदूर महापंचायत में बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाने का निर्णय लिया है।

सावधान : बिजली कर्मचारियों को छापेमारी करना पड़ेगा भारी, ग्रामीणवासी बनाएंगे कर्मचारी को बंधक

इस दौरान किसान महापंचायत में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव भी पारित किए गए थे, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना, एमएसपी पर कानून बनाना और किसानों पर दर्ज मुकदमे को सरकार वापस लेने का निर्णय हुआ।

वहीं इस मौके पर अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कोरोना की आड़ में 9 बड़े घोटाले किए हैं और केंद्र सरकार ने तीन काले कानून बनाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि 26 जनवरी को किसान अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर तीन कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग के लिए गए थे।

इतना ही नही उन्होंने केंद्र सरकार पर बदनाम करने के आरोप भी लगाए। अभय चौटाला ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले वादे किए थे कि प्रधानमंत्री बनते ही पहली कलम से किसानों के ऋ ण माफ किए जाएंगे. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे।

कृषि लागत से डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री बनते ही अपने किए वादों से मुकर गए। किसानों को मारने के लिए तीनों काले कानून लागू कर दिए।

खाप के प्रवक्ता राजकुमार राखी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में बिजली निगम द्वारा आए दिन छापेमारी की जा रही है। किसानों पर भारी भरकम जुर्माना किया जा रहा है। इसी के चलते हमने फैसला लिया है कि किसी भी गांव के अंदर यदि बिजली कर्मचारी छापेमारी करेगा तो उसको हम बंधक बनाएंगे।

उसको तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक कि उच्च अधिकारी आकर आश्वासन नहीं देंगे। इस निर्णय के बाद से ही बिजली कर्मचारियों में खौफ का माहौल देखा जा सकता है। हम बिजली कर्मचारियों को यह डर सता रहा है कि वह अगर अपनी ड्यूटी करेंगे तो उन पर ही परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago