Categories: Faridabad

अब होगा शहर के जंपिंग रोड़ का निर्माण, नए सिरे से शुरू होगा काम

फरीदाबाद की सबसे चर्चित सड़कों में शुमार हार्डवेयर चौक से शहीद बाबा दीप सिंह चौक जाने वाली सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा। जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। बजट सत्र में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क की बात रखी तथा फाइल की मंजूरी का आग्रह किया।

दरअसल, लंबे समय से हार्डवेयर चौक से शहीद बाबा दीप सिंह चौक जाने वाली सड़क आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस सड़क को लेकर स्थानीय निवासियों तथा शहर के लोगों द्वारा कई बार प्रदर्शन किया तथा इस सड़क की मरम्मत की मांग की वही अब इस सड़क को बनाने के रास्ता साफ हो चुका है। परिवहन मंत्री के मुख्यमंत्री के समक्ष आग्रह करने से फाइल को मंजूरी मिल गई है। आगामी 12 मार्च को सड़क निर्माण के लिए टेंडर खोले जाएंगे।

अब होगा शहर के जंपिंग रोड़ का निर्माण, नए सिरे से शुरू होगा काम

आपको बता दें कि इस सड़क के हालात काफी वर्षों से ख़राब है। मीडिया द्वारा कई बार इस सड़क के मुद्दे को उठाया गया है। लोगों को इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किया गया है परन्तु नगर निगम द्वारा कोई उचित कार्यवाही नही की गई।

इस सड़क के गड्ढों के कारण भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। वर्ष 2019 में एक इंजीनियर की इस सड़क के गड्ढों के कारण मौत हो गई। विधायक नीरज शर्मा भी इस सड़क का मुद्दा विधानसभा में उठाने की बात कह चुके है वही वर्तमान में बाबा रामकेवल इस सड़क पर धरना दे रहे है।

तीन विधानसभाओं को जोड़ती है सड़क
यह सड़क तीन विधानसभाओं के बीच की सड़क है जिसमें बल्लबगढ़ विधानसभा, एनआईटी विधानसभा और बड़खल विधानसभा शामिल है। इन तीनों विधानसभाओं से जुड़े लोगों प्रतिदिन इस सड़क से आवागमन करते है। यह सड़क एक तरफ डबुआ सब्जी मंडी, दूसरी तरफ सारन क्षेत्र को जोड़ती है।

ऐसे में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होना बेहद जरूरी है और इससे लोगों को काफी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago