Categories: Faridabad

अब पार्किंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा, प्रशासन उठा रहा है ये विशेष कदम

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को जल्द ही पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर भर में 50 स्मार्ट पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है।

दरअसल, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में पार्किंग की समस्या काफी लम्बे समय से बनी हुई है जिसके कारण शहर भर में जाम की स्थिति बन जाती है। लोग राष्ट्रीय राजमार्गों सहित गलियों में अपने घरों- दफ्तरों के बाहर अपने वाहन को खड़े कर देते है जिससे सड़क का आधा हिस्सा घिर जाता है और वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है या फिर वहां जाम की स्थिति बन जाती है परन्तु अब स्मार्ट सिटी लिमिटेड लोगों की इस समस्या को कम करने के योजना तैयार कर रहा है।

अब पार्किंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा, प्रशासन उठा रहा है ये विशेष कदम

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर भर में 50 स्मार्ट पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर ) तैयार की जा रही है। जल्द बोर्ड बैठक में डीपीआर पर चर्चा संभव है। एक से डेढ़ माह में टेंडर जारी होने की उम्मीद भी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने जताई है। शुरूआती चरण में शहर के मुख्य 12 जगहों पर प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की पार्किंग योजना डिजिटल मोड़ को बढ़ावा देने वाली होगी। पार्किंग को मोबाइल एप से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को रियल टाइम में यह पता लग सकेगा कि कौन सी जगह पर पार्किंग की व्यवस्था है। इससे रियल समय में पार्किंग के लिए कितना स्पेस बचा हुआ है। कितने व्हीकल और पार्किंग में आ सकते है। ऐसे में लोग अपनी सुविधानुसार मोबाइल ऐप से ही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इन जगहों पर बनेगी पार्किंग
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती चरण में 12 जगहों का चयन किया गया है। इसमें एचएसवीपी पार्किंग सेक्टर 9, 7, 8, 14, मैन मार्किट, सेक्टर- 11 पॉकेट ई- 1 व ई, एचएसवीपी मार्किट, सेक्टर- 19, सेक्टर- 16, मार्किट में तीन अलग- अलग जगहों पर, सेक्टर- 18ए, सेक्टर- 21 सी मार्किट, सेक्टर- 29 में जगहों को शामिल किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago