Uncategorized

नो रोड नो वोट वाली सड़क, तीन साल बाद आखिरकार बन ही गई

प्रिंसेस पार्क के एम टावर के गेट से मास्टर रोड को कनेक्ट करने वाली 500 मीटर की रोड 3 साल से बनी नहीं थी। जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को उस रास्ते से निकलने में काफी परेशानी हो रही थी।

विधायक बदलते गए, रोड पर लगे पत्थर भी बदल गए लेकिन किसी के द्वारा सड़क का निर्माण नहीं करवाया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की।

नो रोड नो वोट वाली सड़क, तीन साल बाद आखिरकार बन ही गई

जिसके बाद नगर निगम फरीदाबाद के द्वारा उस सड़क को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह सड़क करीब 500 मीटर लंबाई और 11 फीट की चैड़ी सड़क है। इस सड़क के बनने के बाद प्रिंसेस पार्क के एम टावर ग्रेट को भी खोल दिया जाएगा। ताकि वहां से लोगों का आवागमन शुरू हो सके।


प्रिंसेस पार्क में रहने वाले अरुमल चक्रवर्ती ने बताया कि इस रास्ते से सैकड़ों की संख्या में रोज वाहनों का आवागमन होता है। सड़क नहीं बना होने की वजह से कई गाड़ियों को नुकसान भी पहुंच चुका है और दुपहिया वाहनों का एक्सीडेंट भी हो चुका है।

नगर निगम के काफी चक्कर या फिर यू कहें कि सैकड़ों की संख्या में कंप्लेंट लगाने के बाद आखिरकार इस सड़क का मुहूर्त हो ही गया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले सड़क का निर्माण कार्य टेंडर नहीं होने की वजह से नहीं हो पा रहा रहा था।

जोकि नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा बताया जा रहा है। लेकिन कहते है ना कि अंत भला तो सब भला। इसलिए सडक बनने से सैकड़ों लोगों को काफी सुविधा होगी।

इस रोड के लिए कई विरोध

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड के लिए उनके द्वारा कई तरह का विरोध प्रर्दशन किया गया। जिसमें एक तो यह था कि उन्होनंे सोसाइटी के गेट पर एक बैनर को लगाया था। जिसमें लिखा था नो रोड नो वोट। उस दौरान विधायक के चुनाव होने वाले थे। जिसके बाद उस एरिया में कोई भी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आया ही नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago