हाथों में बंदुक, दिल में खेती का जुनून, प्रेरणा देती है हरियाणा की इस महिला की कहानी

कुछ भी करने का जूनून सोने कहां देता है। अगर सो गए तो जुनून कहां, बस वोटो ख्वाब था। आज विश्वभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है और हरियाणा के पानीपत की एक महिला देश की उन सभी महिलाओं के लिए मिसाल है, जो खुद को कमजोर और दूसरों से कम समझती हैं। यह महिला हथियार लेकर खेती करती हैं।

हमेशा आपको ऐसा बनना चाहिए जो आपसे प्रेरणा ले सकें। इस महिला से काफी महिलाओं ने प्रेरणा ली है। ये हैं गांव गोयला खुर्द की पूर्व सरपंच किरण रावल। इन्होनें खुद को महिला होते हुए कभी कमजोर साबित नहीं होने दिया।

हाथों में बंदुक, दिल में खेती का जुनून, प्रेरणा देती है हरियाणा की इस महिला की कहानी

सफलता उनको मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। इस पंक्ति को काफी लोग एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देते हैं। किरण के पति हरि सिंह फौज में रहे हैं। खेतों की रखवाली के लिए किरण बंदूक लेकर चलती हैं। ट्रैक्टर व बाइक भी चलाना जानती हैं। उनकी आठ बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इस पंक्ति को गंभीरता से लेकर ही आप जीवन में सबकुछ हासिल कर सकते हैं। किरण की सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटियां और बेटा पुलिस में है। उन्होंने कहा कि मैं कक्षा 10 पास हूं, इसलिए पढ़ाई का महत्व समझती थी। बेटियों का पालन-पोषण भी उसी तरह से किया कि नाम रोशन करें।

आपने हौसलों से किरण आज सभी के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। हौसलों से भरी उड़ान, समाज में बनाई अपनी खास पहचान इनके लिए यह कहना गलत नहीं होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago