प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही है। फुल स्लीव्स पहनकर पसीने में लोग नहाने लगे हैं। ऐसी भी अब चलने लगे हैं। हरियाणा में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला-बदला है। आज की बात करें तो काफी इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
फरीदाबाद में भी लोग तेज धूप से परेशान हो गए हैं। मार्च के महीने में अमूमन इतनी गर्मी पड़ती नहीं है। कड़ाके की धूप इस बार पड़ रही है। हरियाणा मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला काफी जगहों पर बारिश व ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पारा लगातार ऊपर उठ रहा है। गर्म हवाएं भी चलना शुरू हो गई हैं। प्रदेश के काफी इलाकों में अभी से बादल छा गए हैं। मौसम बदलने से सूर्यदेव के तेवर कुछ नरम रहेंगे। साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होगा। 10 मार्च को मौसम फिर से करवट लेगा। प्रदेश में कई जगह बारिश हो सकती है।
काफी दिनों से उमस भी बढ़ रही थी। बिना पंखे के बैठना भी दुश्वार सा हो गया था। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। हरियाणा के बाकी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस मौसम से सभी तरह की फसलों को फायदा होगा।
फरीदाबाद की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 30 डीग्री तो न्यूनतम 18 डीग्री रहने के आसार हैं। बारिश आने से तापमान में गिरावट आएगी लेकिन लोगों की बारिश से मुसीबतें भी बढ़ जाएंगी।
भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…
एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…
लोक सभा निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सही प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य…
मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…
एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…
श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…