Categories: Government

33 प्रतिशत राशन डिपो मिलेंगे महिलाओं को – दुष्यंत चौटाला

  • कार्ड धारकों को घर तक राशन पहुंचाने की भी व्यवस्था कर रही सरकार – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में राज्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे उनमें 33 प्रतिशत महिलाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर-द्वार पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा, फरीदाबाद में तो यह प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है। डिप्टी सीएम (जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है) वे आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

33 प्रतिशत राशन डिपो मिलेंगे महिलाओं को - दुष्यंत चौटाला

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में जितने भी राशन डिपो अलॉट होंगे उनमें महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी होगी। उन्होंने राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरण के लिए बरती जा रही पारदर्शिता के बारे में जानकारी दी कि सात जिलों में राशन तोलने के लिए राशन डिपुओं में ई-वेइंग मशीन लगा दी गई हैं तथा फरीदाबाद व गुरूग्राम जिला में भी लगाने की प्रक्रिया जारी है।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि भारत सरकार की ‘वन-नेशन, वन-राशन’ स्कीम का जो अभियान चलाया गया है उसके तहत प्रदेश में राशन लेने वाले एक करोड़, 22 लाख लाभार्थियों को आधार नबंर से लिंक कर दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति राशन डिपो पर राशन लेने जाता है तो मशीन पर पहले आधार नंबर डाला जाता है, तत्पश्चात संबंधित व्यक्ति का राशन स्क्रीन पर डिस्पले हो जाता है। बायोमीट्रिक से प्रामाणिकता जांच कर उसको राशन दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा देश का एकमात्र राज्य होगा जहां सभी राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर पर ही राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। फरीदाबाद जिला में तो इस योजना की शुरूआत भी कर दी गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago