Categories: Government

महिला दिवस पर करनाल महिला सुधार गृह में महिलाओं का सुख दुख बाटनें पहुंची रेनू भाटिया

8 मार्च को जहां पूरे देशभर में इसे महिला दिवस व वूमेंस डे के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नही खास कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में अपनी मौजूदगी और एक नया मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं से लेकर बेटियों को सम्मानित किया जाता है।

ऐसे खास मौके प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया करनाल महिला सुधार गृह यानी महिला जेल का निरक्षण करने पहुंची।

महिला दिवस पर करनाल महिला सुधार गृह में महिलाओं का सुख दुख बाटनें पहुंची रेनू भाटिया

उक्त सुधार गृह में करीबन 260 महिलाएं रहती है, जिन्होंने अपना दुख सुख रेनू भाटिया संग साझा की। करनाल सुधार गृह पहुंची रेनू भाटिया का भव्य स्वागत करने के लिए खास तैयारियां की गई थी। सुधार गृह पहुंचते ही रेनू भाटिया का स्वागत तो पुष्प वर्षा से की गई।

इतना ही नही उनके स्वागत के लिए खास कलाकारी दिखाते हुए आकर्षक रंगोली भी बनाई गई थी। वहीं मनमोहक गीतों, हृदय छू लेने वाली कविताओं व नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मुग्ध कर दिया।

इस मौके पर रेनू भाटिया ने शानदार स्वागत के लिए वहां मौजूद सभी उपस्थितगण का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने महिलाओं को अभिप्रेरित करते हुए बताया इस सुधार गृह में कई महिलाओं को कंप्यूटर की अंग्रेजी बोलने की डांस की सिलाई कढ़ाई बुनाई की तथा अपनी इच्छा अनुसार कोर्स करने वाली महिलाओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि खेलों में रुचि रखने वाली महिलाओं को खेल कूद से संबंधित जानकारी दी जाती है। इसके अलावा कई क्लासेज ऑनलाइन भी चलाई जा रही है। उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट अमित कुमार वी पूरी टीम की प्रसंशा करते हुए कहा कि जेल की व्यवस्था को बहुत ही सुंदर और मधुमेह वातावरण में रखा है।

इस अवसर पर प्रियंका गुप्ता एवं विनोद गुप्ता जो की उज्जवल ज्योति संस्था से जुड़े हुए है, जिन्होंने सुधार गृह में मौजूद महिलाओं को सेनेटरी पैड बांट कर मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों से लेकर गंदा कपड़ा इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। वही इस मौके पर पूनम सेठी पार्थ जोकि पार्थ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल है, उन्होंने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और वहां उपस्थित सभी लोगों को महिला दिवस की बधाई दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago