फरीदाबाद के शराबी चूहे, पुलिस की पी गए शराब, नहीं मारा डकार

आम जनता से लेकर अपराधी जिनसे डरते हैं, वो लोग चूहों से डरते हैं। हम बात कर रहे हैं पुलिस की। दरअसल, एक बहुत ही मज़ाकिया केस सामने आया है। जिसमे हरियाणा पुलिस दावा कर रही है कि 29 हजार लीटर शराब चूहों ने पीली है। यह मामला औद्योगिक शहर फरीदाबाद का है। जिसको सुनकर सभी हैरान रह गए हैं।

जो इस बात को सुन रहा है, अपनी हसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। आखिर कितना बड़ा शराबी था वह चूहा जो हज़ारों लीटर शराब पी गया। यह हैरान करने वाली खबर है।

फरीदाबाद के शराबी चूहे, पुलिस की पी गए शराब, नहीं मारा डकार

हरियाणा पुलिस यह दावा करने में कहीं न कहीं लगी हुई है कि इंसानों से बड़ा नशेड़ी एक जानवर होता है। वो भी और कोई नहीं निक्का सा चूहा। फरीदाबाद के थानों के मालखाने से 29 हजार लीटर शराब बोतलों व कंटेनरों से गायब मिली है। पुलिस का कहना है कि ये काम चूहों ने किया है। अब इतनी शराब चूहों ने पी ली है तो उनकी तो पावरी हो रही है।

चूहों ने जब वह वायरल वीडियो देखी होगी, जिसमे कहा जा रहा है, ये हम हैं, ये हमारी कार है और यहां हमारी पावरी होरी है। तो इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए चूहों के मन में भी शायद पार्टी करने की सूझी और फरीदाबाद पुलिस की शराब को गुट – गुट करके पी गए। इतना ही नहीं चूहों ने शराब के साथ-साथ गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के डिब्बे व पोटली भी कुतर दिए हैं।

पुलिस ने पहले चूहों का शराबी बताया फिर नशेड़ी भी घोषित कर दिया। हकीकत क्या है शायद आप समझते होंगे। दरअसल, एक साल बाद शहर के सभी थानों में जब्त शराब को नष्ट करने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस से आंकड़ा जुटाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान पता चला कि मालखानों में चूहों ने आतंक मचा रखा है।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/punjab-and-haryana/faridabad/haryana-police-claimed-that-29-thousand-liters-of-liquor-have-been-drunk-by-rats/articleshow/81403090.cms

इस खबर को उजागर समाचार पत्र एनबीटी ने किया है। पहचान फरीदाबाद ने जब इस खबर की पुष्टि करने के लिए फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप सिंह से बात की तो उन्होंने इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago