Categories: FaridabadGovernment

बाटा पूल के नीचे लगी आग, ऐसी आगज़नी के कारण ही बंद हुआ था नीलम पूल

नीलम पुल बंद होने के बाद अब बाटा पुल बंद होने का ख़तरा मँडरा रहा है। आपको ज्ञात होगा कि नीलम पुल आग लगने की वजह से काफ़ी दिनो तक बंद रहा था परंतु ऐसा ही वाक्या अब बाटा पुल के नीचे हुआ है।

यह जो तस्वीरें आप देख रहे है यह आग लगने की वजह से बिखरी राख है। अगर राख है तो आग भी लगायीं गयी होगी। ये आग लगाने कोई बाहर से नहीं आते बल्कि वही के आस पास के लोग ऐसी गतिविधि को अंजाम देते है और वहाँ से खिसक लेते है।

बाटा पूल के नीचे लगी आग, ऐसी आगज़नी के कारण ही बंद हुआ था नीलम पूल

आपको बता दे कि आज सुबह 8:00 बजे के आस पास इस पुल के नीचे आग लग गयी थी। हालाँकि आग पर क़ाबू पा लिया गया था। अगर आग पर क़ाबू ना पाया होता तो आज नीलम पुल की तर्ज़ पर बाटा पुल भी बंद करना पड सकता था।

गरिमत यह रही कि किसी समझदार व्यक्ति ने इस आग पर पानी डाल दिया था। आज सवाल आम जनता से पूछ रहे है हम कि सारी ज़िम्मेवारी प्रशासन की है ? वहाँ के दुकानदारो या वहाँ रह रहे लोगों की कोई ज़िम्मेदारी नहीं ? कब तक हम प्रशासन को ज़िम्मेवार ठहरायेंगे।

दरअसल आस पास के दुकानदार अपना कूड़ा-कचरा उस जगह पर फ़ेक देते है। जब कूड़ा भारी मात्रा में वहाँ जमा हो जाता है तो लोग इसमें आग लगा देते है। जिसके फलस्वरूप बड़ी घटना हो सकती थी। क्या इको ग्रीन की गाड़ी वहाँ तक नहीं पहुँचती ?

जब नीलम पूल बंद था तो काफ़ी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आम लोगों को पुरे फ़रीदाबाद का चक्कर काटना पड़ता था तब जाकर वो अपने गंतव्य तक जाते थे। अब वहाँ के नागरिकों को भी अपने जिले के बारे में थोड़ा सोचना चाहिए और इस तरह कि गतिविधि को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago