हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का रंग, बारिश और तेज़ हवाएं चलेंगी संग

हरियाणा में मौसम का मिज़ाज बदलने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से धूप में रहना वाला प्रदेश अब बारिश का इंतज़ार कर रहा है। सूबे में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी कम नहीं हो पाया है। आने वाली 15-16 मार्च तक इसका असर बना रहेगा। ऐसे में लगातार मौसम में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब देखने को मिल सकता है।

तापमान की बात करें तो पिछले 1-2 दिनों में प्रदेश में गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डीग्री रहेगा। बीती रात तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं छींटे पड़े और कई जिलों में हुई ओलावृष्टि के बाद अब किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का रंग, बारिश और तेज़ हवाएं चलेंगी संग

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में आज का मौसम कई रंग दिखा सकता है। दोपहर को गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों में रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो 11 मार्च रात्रि से 13 मार्च के बीच हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

फुल स्लीव्स पहनकर पसीने में लोग नहाने लगे हैं। ऐसी भी अब चलने लगे हैं। 14 मार्च को मौसम परिवर्तनशील बने रहने तथा 15 मार्च से मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी-विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 7 मार्च से मौसम में लगातार बदलाव तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

फरीदाबाद की बात करें तो यहां भी लोग तेज धूप से परेशान हो गए हैं। काफी दिनों से उमस भी बढ़ रही थी। बिना पंखे के बैठना भी दुश्वार सा हो गया था। जिले में आज का अधिकतम तापमान 33 डीग्री तो न्यूनतम 19 डीग्री रहने के आसार हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago