Categories: Faridabad

गर्मियों के आगाज से पहले प्रशासन ने किया यह काम, अब नहीं होगी पानी की समस्या

रेनीवेल पाइप लाइन टूटने से जल संकट का सामना कर रहे लोगों की मुश्किल है अब खत्म हो गई है। जहां एक तरफ लोग पानी की आपूर्ति को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन कर रहे हैं वही पलवली गांव में रेनीवेल पाइप लाइन टूटने से जल संकट उत्पन्न हो गया है। कई लाख लोगों के घरों तक पानी नही पहुंच पा रहा था। अधिकारियों का दावा था कि टैंकर से पेयजल सप्लाई किया जा रहा है परंतु यह दावा भी फेल रहा।

दरअसल, ददसिया गांव में नगर निगम द्वारा रेनीवेल लगाए हुए हैं। यहां से लाखों लोगों को पाइप लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई किया जाता है जिसमें सेक्टर 29, 30, 21ए बी सी डी, सेक्टर 46, 48, 31, 19 एनआईटी 1,2,3, डबुआ, सारन, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी जैसे क्षेत्र शामिल है। पलवली गांव में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बरसाती पानी के निकास के लिए नाला बना रहा है।

गर्मियों के आगाज से पहले प्रशासन ने किया यह काम, अब नहीं होगी पानी की समस्या

नाले के निर्माण के कारण रेनीवेल क्षतिग्रस्त हो गय। इसके कारण तुरंत ही रेनीवेल को बंद कर दिया गया। नगर निगम के एसडीओ नवल सिंह का कहना है कि मंगलवार तक यह लाइन ठीक हो जाएगी परंतु यह हो नही पाया वही बुधवार शाम को पेयजल संकट समाप्त हो गया।

आपको बता दें कि पेयजल संकट से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग प्राइवेट टैंकरों का सहारा लेकर पानी की आपूर्ति कर रहे थे। आरोप है कि लोगों को 800 से 1000 रुपए खर्च करके प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर घर का काम चलाना पड़ा।

आपको बता दें कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में गर्मी के आगाज से पहले ही लोगों ने पानी की आपूर्ति को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है वही शहर भर के कुछ हिस्सों में सीवर के गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है जिसको लेकर भी लोग नगर निगम में शिकायत कर रहे हैं परंतु शिकायत के बावजूद भी अभी तक निगम के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।


Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago