Categories: CrimeFaridabad

शराब के लिए पैसे ना देने पति ने पत्नी पर फेंक डीजल, लगाई आग

नशा एक ऐसी चीज है, जो घरों को बर्बाद कर देती है। लेकिन उसके बावजूद भी आज के समय में लोग नशा के लिए कोई भी क्राइम करने को तैयार हो जाते हैं। चाहे उसके लिए उनको अपने परिवार के किसी व्यक्ति की जान ही क्यों ना लेनी पड़े ।

शराब के लिए कोई भी व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। लेकिन कभी ऐसा सुना होगा कि शराब के लिए पत्नी ने पैसे ना देने पर एक पति ने पत्नी के ऊपर डीजल पैक कर आग लगा दी है। जिसकी वजह से पत्नी करीब 60% तक जल गई है। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

शराब के लिए पैसे ना देने पति ने पत्नी पर फेंक डीजल, लगाई आग

थाना धौज पुलिस के अनुसार मोहताबाद निवासी धर्मवती ने बताया कि उसकी शादी करीब 17 साल पहले संजीव नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके 5 बच्चे हैं। जिसमें 3 लड़के और 2 लड़कियां है।

संजीव नशे का आदी होने की वजह से आए दिन शराब पीता है। शराब पीने की वजह से वह कोई भी काम काज नहीं करता है। जिसकी वजह से उनका घर का गुजर-बसर भी काफी मुश्किलों से चलता है। इसी वजह से धर्मवती बच्चों का पालन पोषण छोटी-मोटी नौकरी करके करती है।

8 मार्च को संजीव जब घर आया तो धर्मवती से कहने लगा कि उसको पैसे चाहिए तो उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। लेकिन उसके बाद उन दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई और उसके बाद संजीव ने धर्मवती के ऊपर घर में रखे डीजल की बोतल को छिड़क दिया।

डीजल छिड़कने के बाद उसने धर्मवती को जान से मारने की नियत से आग भी लगा दी। जिसके बाद उसको उपचार के लिए तुरंत बीके अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि धर्मवती करीब 60% तक जल चुकी है।

इसीलिए उसको दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। ए एस आई विक्रम सिंह ने बताया कि संजीव काफी समय से कोई कामकाज नहीं कर रहा था। इसीलिए वह शराब के लिए अपनी पत्नी से पैसे मांगता था। 8 मार्च को पैसे ना देने पर उसने अपनी पत्नी पर डीजल छिड़क कर आग लगा दी। अभी आरोपी फरार है जल्दी उसको पकड़ लिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago