Categories: Politics

खुशखबरी: छायंसा के मेडिकल कॉलेज में होंगे दाखिले, फरीदाबाद को होगा फायदा

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन मनोहर सरकार ने विधानसभा में कई ऐलान किए जिसमें चाहे हर 15 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोलने से लेकर 1लाख एकड़ भूमि से मुक्त करने की बात कही गई हो, वही इस बजट सत्र में अनेकों विषयों पर चर्चा की गई जिसमें विपक्ष ने भी अपनी बात सदन पटल पर रखी ।

वही हरियाणा सरकार में गृहमंत्री अनिल विज ने फरीदाबाद को लेकर एक घोषणा की जिसमें उन्होंने बताया कि बाजपेई महाविद्यालय में दाखिले इसी वर्ष होंगे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि फरीदाबाद के 600 एकड़ में बनाए जा रहे अटल बिहारी बाजपेई राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिले इस वर्ष से शुरू हो जाएंगे इस महाविद्यालय में सर्वप्रथम 100 सीटों पर दाखिला होगा ।

खुशखबरी: छायंसा के मेडिकल कॉलेज में होंगे दाखिले, फरीदाबाद को होगा फायदा

विधानसभा में एक विधायक के सवाल का जवाब देते हुए विज ने कहा कि इस समय राज्य के 11 जिलों में 12 सरकारी व निजी चिकित्सा महाविद्यालय संचालित होंगे वहीं प्रदेश के 6 जिले जिनमें भिवानी ,महेंद्रगढ़ ,कैथल, सिरसा ,तथा यमुनानगर में चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं निर्माण कार्य को स्वीकृति दी जा चुकी है रेवाड़ी 225 एकड़ भूमि पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

छायंसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी (एबीवी) राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिले इसी वर्ष नए सत्र में होंगे। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। इस महाविद्यालय में 100 सीटों पर दाखिला होगें। इससे इलाके के लोगों को सुविधा होगी और फरीदाबाद में चिकित्सीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

राज्य सरकार ने करीब दो वर्ष पहले छांयसा के गोल्ड फील्ड इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर को अधिग्रहित करके स्वयं चलाने का निश्चय किया। करीब 27.175 एकड़ जमीन पर बने इस कॉलेज को वित्तीय विवाद के कारण बैंकों वर्ष 2018 में सील कर दिया था।

जिसके कारण उस समय कॉलेज छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया था, तो राज्य सरकार ने इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा था और छात्रों को रोहतक पीजीआई, खानपुरा, मेवात, अग्रोहा और करनाल मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया। तभी सरकार ने इस कॉलेज अधिग्रहण करने निश्चिय किया।

बीते वर्ष नवंबर में इस कॉलेज का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया है। इस मेडिकल कॉलेज के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago