मम्‍मी-पापा अपना ख्‍याल रखना, लेडी IPS ने मेरा कर‍ियर खराब कर दिया, रेल ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला बेटा

उत्तर प्रदेश की राजधानी में बुधवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां सचिवालय के एक संविदाकर्मी विशाल ने सुसाइड नोट में लेडी आइपीएस पर गंभीर आरोप लगाकर ट्रेन से कटकर आत्‍महत्‍या कर ली। ट्रेन की पटरी पर युवक का शव दो टुकड़ों में बरामद हुआ।

मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा- मैं बेकसूर था…मुझे देह व्‍यापार के रैकेट में 2017 बैच आइपीएस प्राची सिंह ने फंसाया है।  इनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। जिससे ये निर्दोष लोगों को जेल न भेजें।  अपने पद का गलत इस्‍तेमाल न करें। अपने प्रोमोशन के चक्‍कर में कई निर्दोषों को सजा ने दें।

मेरी मौत की जिम्‍मेदार लेडी IPS

दरअसल, हादसा हसनगंज थाना क्षेत्र की रैदास मंदिर क्रासिंग पर हुआ। आगे सुसाइड नोट में लिखा था- 

”मैं अपने होशो हवास में आत्‍महत्‍या कर रहा हूं। जिसकी ज‍िम्‍मेदार प्राची स‍िंह आइपीएस है। जिन्‍होंने मेरा कर‍ियर खराब कर द‍िया है। जिसकी वजह से समाज में मैं नजरें उठाकर नहीं चल पा रहा हूं..मुझे घुटन सी हो रही है। मेरे परिवार से मैं नजरे नहीं म‍िला पा रहा हूं।” 

मम्‍मी-पापा अपना ख्‍याल रखना, लेडी IPS ने मेरा कर‍ियर खराब कर दिया, रेल ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला बेटा

सचिवालय में कंप्‍यूटर ऑपरेटर था मृत‍क: चांदगंज छपरतला न‍िवासी विशाल (26) पुत्र अर्जुन सचिवालय में आइएएस रोशन जैकब के यहां कंप्‍यूटर ऑपरेटर था। वो वहां तीन साल से काम कर रहा था। विशाल के पिता अर्जुन ने भी बताया कि गत 13 फरवरी को विशाल इंदिरानगर गया था।

वहां वो एक ठेले पर चाऊमीन खा रहा था, तभी पुलिस वहां सड़क किनारे मसाज पार्लर पर छापेमारी की। उनका आरोप था कि पुलिस विशाल को भी पकड़कर ले गई। उसे 20 दिन तक जेल में रखा गया, 21 फरवरी को वो जेल से बाहर आया। तब से वो काफी डिप्रेशन में था। 

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago