Categories: CrimeFaridabad

सिलेंडर के बढ़े दाम तो लोगों ने किया ये काम, सीएम फ्लाइंग ने धरा

अगर आपके एरिया में कोई गैस एजेंसी वाला घरेलू गैस सलेंडर को बिना पर्ची के गैस को देता है तो आप भी हो जाए सर्तक क्योंकि जिले में सीएम उड़न दस्ता के द्वारा कार्यवाही कर सकता है।


सीएम फ्लाइंग के द्वारा शुक्रवार को बल्लभगढ़ स्थित एक निजी कैटर्स पर घरैलु रसोई गैस सिलेण्डरों की व्यवसायिक उपयोग में लाए जा रहे है। जिसके बाद एक टीम का गठन करके छापेमारी की गई।

सिलेंडर के बढ़े दाम तो लोगों ने किया ये काम, सीएम फ्लाइंग ने धरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फुड एंड सेफ्टी विभाग से विरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद से सूचना प्राप्त हुई कि कबीर कैटर्स भाटिया कालोनी वीटा डेरी रोड बल्लभगढ़ द्वारा घरेलु रसोई गैस सिलेण्डरों की व्यवसायिक उपयोग में लाया जा रहा है।

घरेलु गैस सिलण्डरों को भारत गैस के स्थानिय डीलर स्वास्तिक गैस एंजेन्सी द्रारा आपूर्ती दी जा रही है। आज भी यहां पर स्वास्तिक गैस एंजेन्सी द्वारा आपूर्ती दी जानी है। यदि मौके पर रेड की जाए तो पकड़े जा सकते है।

जिस पर कर्मचारी अखिल जैन उप निरीक्षक व स्थानीय चैकी प्रभारी विनोद कुमार, सिपाही विजयपाल, सिपाही टिन्कुराम के साथ कबीर कैटर्स भाटिया कालोनी बल्लभगढ़ की निगरानी की गई। कुछ समय बाद ही एक महिन्द्रा बुलोरो पिकअप गाडी न0 एचआर 38 एक्स 1253 कबीर कैटर्स के सामने आकर रुकी। गाडी से चालक व उसका एक सहायक नीचे उतरे तथा पिकअप वैन का पिछला डाला खोला।

जिसमें घरेलु रसोई गैस सिलेन्डर रखे दिखाई दिये। चालक व कबीर कैटर्स के कर्मचारियों ने पिकअप गाड़ी से सिलेंडरो को उतारकर वर्कशाप पर रखना शुरु कर दिया। इस दौरान चालक व किसी कर्मचारी ने गैस डिलीवरी लेने के बारे मे कोई गैस कि कापी व पर्ची का आदान प्रदान नहीं किया।

जिस पर मैने अपनी टीम के साथ कबीर कैटर्स के सामने खड़ी गाड़ी उपरोक्त कबीर कैटर्स के अन्दर रखे हुए घरेलु गैस सिलेंडरो कि डिलीवरी व इनके व्यवसायिक उपयोग मे लाने बारे दस्तावेज पेश करने को कहा गया। गाड़ी चालक जिसने अपना नाम रिविन सिंह पुत्र अनोखेलाल निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ बताया।

पुछताछ में रिविन से कबीर कैटर्स को रसोई सिलेंडर सप्लाई करने बारे कोई बिल पर्ची आदि पेश नहीं कर सका। इसके अतिरिक्त कबीर कैटर्स का संचालक पिन्टु शर्मा भी रसोई गैस सिलेन्डरो को व्यवसायिक उपयोग मे लाने ले जाने बारे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

मौके पर व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे दो सिलेंडरो व वर्कशाप व गाड़ी में रखे 11 भरे हुए व 10 खाली रसोई गैस सिलेंडरो तथा गाड़ी उपरोक्त बजरिया फर्द कब्जे में लिया गया।

इस प्रकार कबीर कैटर्स के संचालक पिन्टु शर्मा व स्वासितक गैस एजंसी के स्थानीय डीलर व गाड़ी चालक रिपिन सिंह ने रसोई गैस सिलेंडरो को व्यवसायिक उपयोग मे लाकर व अवैध रुप से सप्लाई करने के आरोप में मामला दर्ज़ कर लिया है। पुलिस के द्वारा कार्यवाही को शुरू कर दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago