Categories: CrimeFaridabad

पूरी रात ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सकुशल किया बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अगर आपका बच्चा भी घर के बाहर खेल रहा है तो आप भी हो जाए सावधान। क्योंकि खेलते हुए बच्चे को कोई भी कुछ भी खिला कर अपने साथ ले जा सकता है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला है।

शुक्रवार शाम में एक बच्चा अपने घर के पास गली में खेल रहा था। तभी बाइक पर सवार एक युवक ने उसको नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के द्वारा पूरी रात ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सकुशल प्रयागराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी रात ऑपरेशन चलाकर बच्चे को सकुशल किया बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना 17 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संत नगर के रहने वाले इरफान ने बताया कि उनका कारों के शोरूम में कार धोने का काम करता है। उसने बताया कि उसका ढाई साल का बेटा एसान हर रोज की तरह शुक्रवार को भी घर के बाहर खेल रहा था। शुक्रवार शाम को वह तोते की दुकान जो कि एक पर परचुने की दुकान है। उसके पास खेल रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति वहां आया और उसके बच्चे को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके अपने साथ ले गया।

जिसके बाद से उनके बच्चे का कोई अता-पता नहीं था। काफी ढूंढने के बाद जब उनके बच्चे को कुछ पता नहीं चला, तो पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तोते की दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की।

जिसमें उन्होंने पाया कि एक बाइक पर सवार होकर युवक आया और उसने बच्चे को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके अपने साथ ले गया। जांच में पता चला कि वह आरोपी उनके पड़ोस में रहने वाला अहमद है। पुलिस ने फोन के जरिए अहमद से पूछताछ शुरू की लेकिन अहमद ने कहा कि उसने किसी भी बच्चे को नहीं उठाया है। जिस पर पुलिस ने उसको कहा कि वह जल्द से जल्द बच्चे को वापस कर दे। लेकिन उसके बाद अहमद ने अपना फोन बंद कर दिया।

इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि बच्चा अहमद ने ही उठाया है। उसके बाद पुलिस के द्वारा पूरी रात ऑपरेशन चलाकर व फोन को ट्रेस करके अहमद को प्रयागराज यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बच्चे को भी सकुशल प्राप्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम तक बच्चे को फरीदाबाद लेकर आ जाएंगे। आरोपी को भी फरीदाबाद लाया जा रहा है। आरोपी के द्वारा बच्चों को क्यों किडनेप किया गया था इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। आरोपी बच्चे को अपने ही गांव में लेकर गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago