Categories: CrimeFaridabad

नए नोट पाने के चक्कर में एक लाख के पुराने नोट भी गवाए, जानिए कैसे…

अगर किसी के घर में कोई भी फंक्शन होता है तो उसके लिए वह चाहता है कि नए नोटों का इस्तेमाल करें। जैसे की शादी हो या बर्थडे । शादी में बारात में डांस करते वक्त रुपए उड़ाने का एक रिवाज़ है।

जिसमें नए नोटों से उनकी शान बनती है। इसी के चलते तो जैसे तैसे कर की नए नोटों का जुगाड़ करने में हर मुमकिन कोशिश करते है।

नए नोट पाने के चक्कर में एक लाख के पुराने नोट भी गवाए, जानिए कैसे...

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला जहां पर पुराने नोट देकर नए नोट पाने के लिए किसी अनजान व्यक्ति पर इतना विश्वास कर लिया कि उसको 100000 बिना किसी जानकारी के दे दिए और वह अज्ञात व्यक्ति उस पैसों को लेकर फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी भारत ने बताया कि एनआईटी 5c में सर्व शक्ति ट्रेडिंग कंपनी के नाम से पशुओ के चारे की खल बिलौने की होलसेल की दुकान खोल रखी है। जोकि उसके पास संजय कॉलोनी के रहने वाला सुखराम पिछले पच्चीस साल से मेरे दुकान पर काम कर रहा है।

जो मेरी दुकान का सारा काम सुखराम ही सम्भालता है। 12 मार्च को करीब 7.45 PM पर में व सुखराम के साथ अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। उसी समय दुकान पर एक व्यक्ति आया ओऱ मुझसे कहा कि मेरे पोते को पैरे मे चोट लगी है औऱ मुझे उसकी चोट पर बांधने के लिये कुछ बिनौले चाहिए। तो मैने उसको थोड़ी से बिनौले थाली मे डालकर दे दी।

जो उस व्यक्ति मुझसे कहा कि वह SBI BANK में काम करता है तथा नीलम बाटा रोड पर SBI BRANCH मे नौकरी करता हैं। बैक का कोई काम हो तो बता देना। जो मैने उस व्यक्ति से कहा कि मुझे नए नोट चाहिए। जो उस व्यक्ति ने कहा कि अभी मेरे साथ चलो में आपको 10, 50 व 100 के नए नोट बैक से दे दूगा।

जो मैने अपने नौकर सुखराम को एक लाख रुपये 500 रुपये की दो गडडी दी। सुखराम उस व्यक्ति के साथ उसी की स्कूटी पर बैठकर नए नोट लेने के लिए उस व्यक्ति के साथ चला गया। कुछ समय के बाद सुखराम ने फ़ोन करके बताया कि जिस व्यक्ति के साथ वह स्कूटी पर बैठकर गया था।

उसने थोडा आगे चलकर अमृत जल चौक पर स्कूटी रोक कर मुझसे कहा कि मेरे लिऐ सामने रोड पार करके शराब के ठेके से ROYAL STAG की बोतल ले आ। जो सुखराम ने उस व्यक्ति से शराब की बोतल के पैसे मांगे, तो उस व्यक्ति ने कहा कि ठेके वाला उसे जानता है उससे कहना गुप्ता ने बोतल मंगवाई है। वह दे देगा।

जिसके बाद सुखराम बोतल लेने के लिए चल दिया तभी उस व्यक्ति ने कहा कि पैसे उसे दे जाओ। सुखराम ने एक लाख रुपये की दोनो गड्डी उस व्यक्ति को दे दी। सुखराम सडक पार करके शराब की बोतल लेने जाने लगा, तो वह व्यक्ति स्कूटी START करके पैसे लेकर भाग गया।

यह सारी बात सुखराम ने उनको फोन पर बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारत ने बताया कि उसको ना तो उस व्यक्ति का नाम पता है और ना ही वह स्कूटी का नंबर जानता है जिस पर वह व्यक्ति सवार होकर आया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago