Categories: Faridabad

जहां तेरी ये नजर है, जनाब वही सीवर ओवरफ्लो है

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्ड 6 में लंबे से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बावजूद भी निगम अधिकारियों तथा पार्षद की ओर से कोई कार्यवाही नही की गई है।

दरअसल, पर्वतीय कॉलोनी में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर की समस्या को लेकर कई बार स्थानीय निवासियों ने पार्षद तथा निगम अधिकारियों को शिकायत की गई है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। स्थानीय निवासी जितेंद्र ने बताया कि सीवर लाइन डालने के सड़क को खोदा गया था परंतु अभी तक सड़क का निर्माण नही किया गया है वही सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बहता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जहां तेरी ये नजर है, जनाब वही सीवर ओवरफ्लो है

घरों के सामने सीवर का गंदा पानी इकट्ठा होता है। इतना ही नही यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन यहां से गुजरने वाले लोग चोटिल होते रहते हैं।

इन दिनों जिले में वायरल फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है ऐसे में सीवर का गंदा पानी लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रहा है।

गौरतलब है कि निगमायुक्त व जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने सीवर की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए थे परंतु अभी भी सीवर की समस्या का संपूर्ण रूप से समाधान नहीं हो पाया है।

वही आपको बता दें कि जिले में अभी भी ऐसे बहुत से क्षेत्र है जहां सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया है परंतु उसके बाद सड़क का निर्माण नही किया गया है।

जब इस विषय में वार्ड 6 के पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ आया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago