Categories: Faridabad

मोदी जी, एलपीजी सिलेंडर तो उपलब्ध करवा दिए पर उसमें गैस कैसे भरवाए?

एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों ने एक बार फिर से ग्रामीण महिलाओं का रुझान चूल्हे की ओर कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने की बजाय इन दिनों चूल्हे का इस्तेमाल कर रही है।

दरअसल, बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के साथ-साथ एलपीजी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों एलपीजी गैस के दामों में भी काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का रुझान एलपीजी गैस की तरफ हो गया है। महिलाएं इन दिनों एलपीजी गैस पर खाना बना रही है।

मोदी जी, एलपीजी सिलेंडर तो उपलब्ध करवा दिए पर उसमें गैस कैसे भरवाए?

क्या कहना है ग्रामीण महिलाओं का
कौरली निवासी पुष्पा ने बताया कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर तो उपलब्ध करवा दिए परंतु बढ़ती महंगाई के चलते उसमें गैस कैसे भरवाई जाए यह चिंता का विषय बना हुआ है।


रामवती ने बताया कि इन दिनों वह एलपीजी सिलेंडर की बजाए चूल्हे पर खाना बना रही है जिसके कारण समय तो ज्यादा लगता ही है वही चूल्हे पर खाना बनाने से काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।


कमला ने बताया कि चूल्हे पर खाना बनाने से समय ज्यादा लग रहा है जिसकी वजह से वह अपने बच्चों पर भी ध्यान नहीं दे पा रही व घर के अन्य काम भी नहीं कर पा रही है।


लीला ने बताया कि चूल्हे पर खाना बनाने की वजह आंखों में धुआं जाता है वही सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। मैं स्कूल में काम करती हूं। मुझे स्कूल से समय पर सैलरी नहीं मिल रही है जिससे मेरे घर में पैसों की तंगी है ऐसे में सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इसे घर का खर्चा चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।

वही आपको बता दें कि चूल्हे पर खाना बनाने से प्रदूषण भी होता है वही इसका स्वास्थ्य भी काफ़ी असर होता है। ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago