Categories: CrimeFaridabad

घर पर नौकरानी रखने से पहले करवाएं वेरिफिकेशन नहीं तो आपके साथ भी हो सकती है, यह घटना

अगर हम अपने घर में किसी नौकर या किराएदार को रखते हैं। तो उसके लिए हमें सबसे पहले पुलिस की वेरिफिकेशन सीसी करवाना अनिवार्य होता है। लेकिन समय व पैसे बचाने के चक्कर में हम वह चीज नहीं करवा पाते हैं।

जिसके चलते हमें बाद में उस चीज का खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला है। जहां बिना वेरिफिकेशन के एक नौकरानी को रखा गया। जो कि कुछ समय के बाद घर में रखें सामान को लेकर फरार हो गई है।

घर पर नौकरानी रखने से पहले करवाएं वेरिफिकेशन नहीं तो आपके साथ भी हो सकती है, यह घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारस अपार्टमेंट सेक्टर 30 की रहने वाली रितु अग्रवाल ने बताया कि 2 फरवरी को रिटायर्ड पप्पन कुमार दास जो कि दिल्ली कालकाजी में रहते हैं। उनके जरिए एक नौकरानी को अपने घर रखा था। वह नौकरानी बिदानपुर पश्चिम बंगाल की रहने वाली मानसी दास थी।

उसको घर की देखरेख के लिए फुल टाइम मैड के तौर पर रखा हुआ था। मानसी को 2 फरवरी 2021 की शाम को उक्त पते पर फुल टाइम मेड के तौर पर नौकरी पर रखा गया था। लेकिन 10 मार्च को करीब 6:30 बजे घर पर रखा सैमसंग मोबाइल, सामान व कुछ नगदी लेकर फरार हो गई।

जिसको लेकर जगह जगह तलाश की गई। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वेरिफिकेशन करवाना है जरूरी

पुलिस के द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है, कि अगर वह घर में किसी को नौकरी पर रखते हैं या फिर यूं कहें किसी नौकरानी या नौकर को घर के कार्य के लिए रखते हैं। तो उसकी पूरी वेरिफिकेशन पुलिस के द्वारा करवाई जाए। ताकि आपके घर में होने वाली किसी प्रकार की घटना को रोका जा सके।

इसके अलावा अगर कोई अपने घर में किराएदार रखता है। तो उसकी भी वेरिफिकेशन को करवानी चाहिए। क्योंकि कई बार किराएदार घर में अच्छी तरह से खूब मिल जाने के बाद किसी ना किसी घटना को अंजाम दे देते हैं। जिसके बाद मकान मालिक को खामियाजा भुगतना पड़ता है। पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद यह पुष्टि हो जाती है, कि उक्त व्यक्ति का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago