Categories: Jobs

बॉस से छुट्टी न मिलने पर एक कर्मचारी ने रची ऐसी साजिश, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगर एक एम्प्लाई को छुट्टी चाहिए होता है तो उसे सबसे बड़ा सरदर्दी होता है बॉस से छुट्टी मांगना, जी हां कई बार ऐसा होता है कि कर्मचारी कोई न कोई बहाना बना कर छुट्टी कर ही देता है अब जो मामला बताने जा रहे है वो बेहद अजीबोगरीब है।

दरअसल एक कर्मचारी को बॉस से छुट्टी न मिलने पर कर्मचारी ने खुद का अपहरण करवा लिया। जिसके बाद ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला अमेरिका के एरिजोना के कूलिज शहर का है।

बॉस से छुट्टी न मिलने पर एक कर्मचारी ने रची ऐसी साजिश, जानकर रह जाएंगे हैरान

यहां 19 साल के एक फैक्ट्री कर्मचारी ने काम पर नहीं जाने के लिए खुद के ही अपहरण की साजिश रच ली। आपको बता दे कि 19 साल के ब्रैंडन सूल्स अपने काम को लेकर परेशान था।

वो काम के लिए फैक्ट्री नहीं जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने अपहरण की साजिश रची।
ब्रैंडन ने खुद का फर्जी अपहरण करवाया और फैक्ट्री पास की एक जगह पर खुद को कैद करवा लिया। सूल्स को एक राहगीर ने देखा जो फैक्ट्री से मीलों दूर एक जगह पड़ा हुआ था।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि, उसके हाथ बेल्ट से बंधे हुए थे जबकि मुंह में भी कुछ भर दिया गया था ताकि वो आवाज ना निकाल सके। उसे वहीं से जाते हुए एक राहगीर ने देखा था।

पुलिस द्वारा रेस्क्यू किए गए ब्रैंडन सूल्स ने बताया कि, उसे दो अनजान लोगों ने किडनैप किया था। इसके बाद बेहोश करके ले गए। जिसके बाद मुझे पानी के टॉवर से निकलने से पहले फेंक दिया। सू्ल्स ने दावा किया, कि उन्होंने उसका अपहरण कर लिया था, क्योंकि उसके पिता ने रेगिस्तान में खजाना छुपाया था।

हालांकि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो उसके अपहरण की कहानी गलत निकली। उन्होंने सूल्स के दावों के मुताबिक निगरानी वीडियो भी देखा जिससे उसकी पोल खुल गई। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सच पता लगा लेने के बाद सूल्स ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने काम से छुट्टी लेने के लिए अपहरण की कहानी बना ली थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago