हरियाणा में अब कार व चारमंजिला मकान वाले भी माने जाएंगे गरीब, जानिये गरीबी का नया मापदंड

देश समेत प्रदेश में ऐसी सोच है कि जिसके पास कार है वो अमीर है। जिसका घर शानदार है वो अमीर है। जिसको कोई समस्या नहीं वो अमीर है। हरियाणा में अब गरीबी का नया मापदंड सीएम ने बताया है। विधानसभा की मंगलवार को दो सीटिंग बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात नौ बजे तक सदन में विपक्ष द्वारा उठाए हर सवाल का बखूबी जवाब दिया।

देश के बाद अब प्रदेश में बजट सत्र चल रहा है। इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। सत्र में किस्से-कहानियों, चुटकुलों और शायरी के बीच सदन का माहौल बेहद खुशनुमा नजर आया।

हरियाणा में अब कार व चारमंजिला मकान वाले भी माने जाएंगे गरीब, जानिये गरीबी का नया मापदंड

सदन में हंसी- मज़ाक का माहौल कोई नई बात नहीं है। विपक्ष का हमलावर होना भी उसका धर्म है। सदन में कभी मनोहर लाल ने किस्से सुनाए तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी अंदाज में कहावतें रखीं। इस दोरान राज्‍य में गरीबी को लेकर नए मापदंड भी रखे। मुख्यमंत्री बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा के बाद करीब दो घंटे तक अपनी बात रखी।

प्रदेश सरकार द्वारा बजट में क्या खामियां हैं। इसकी जानकारी विपक्ष दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले हर व्यक्ति को गरीब की श्रेणी में रखेंगे। भले ही उसके पास कार या चार मंजिला पक्का मकान हो। जातिवादी व्यवस्था से ऊपर उठकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सोच करनी होगी।

अब यह सोचने की बात है कि अगर किसी की वार्षिक आये 1.80 लाख है तो उसके पास गाड़ी और चारमंजिला मकान कैसे हो सकता है। इतनी सस्ती न तो कार है और न ही प्रॉपर्टी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago