Categories: Public Issue

मुंबई-दादरी फ्रेट रेलवे कॉरिडोर में धांधली तो खंगाला पलवल एसडीएम ऑफिस

मंगलवार को मुंबई-दादरी फ्रेट रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत की गई जमीन में धांधली की जांच को लेकर अब अवार्ड अघोषित गांवों के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

वही अंदेशा है कि जांच के चलते चार गांवों का अवार्ड भी रोक दिया जाएगा। इतना ही नही यूपी के दादरी से नवी मुंबई तक रेलवे फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

मुंबई-दादरी फ्रेट रेलवे कॉरिडोर में धांधली तो खंगाला पलवल एसडीएम ऑफिस

इस कॉरिडोर मंद पलवल जिले के दस गांवों की जमीन अधिगृहीत की गई है। पलवल के एसडीएम ने गांव असावटी, जटौला, मैदापुर और पृथला की अधिगृहीत जमीन का अवार्ड घोषित कर दिया है। इसके बाद करीब 500 लोगों ने 5 लाख रुपए या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया है।

रेलवे अधिकारियों ने इतने ज्यादा लाभार्थी होने पर मामले की जांच शुरू की। मामले में एसडीएम कार्यालय के लैंड एक्विजिशन कलेक्टर (एलएसी) ब्रांच को 10 मार्च को सील कर दिया गया।

इसके बाद 11 मार्च को एडीसी व सीईओ जिला परिषद के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर जांच शुरू हुई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच में पाया गया कि रेलवे द्वारा अधिगृहीत की गई मात्र 78 गज जमीन के 150 लोग मालिक बन रेलवे से मुआवजा व नौकरी मांग रहे हैं। इसी प्रकार अन्य लोग भी हैं जो इसी प्रकार जमीन की रजिस्ट्रियों में धांधली कर एक गज से भी कम जमीन के मालिक बन मुआवजा व नौकरी मांग रहे हैं।

रेलवे की ओर से इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की गई तो सीएम विजिलेंस की टीम ने एसडीएम कार्यालय को सील कर जांच शुरू कर दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago