Categories: CrimeFaridabad

पत्नी का गला काट कर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा

पत्नी की कैची से गोदकर हत्या करने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायधीश सरताज की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर ₹20000 का जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने पत्नी की गर्दन पर जब तक वार किया जब तक उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हो गई।

अदालत ने माना कि हत्या का तरीका बेहद ही वीभत्स है। ऐसी व्यक्ति को किसी भी तरह से समाज के हित में नहीं रहना चाहिए।

पत्नी का गला काट कर हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा

जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2018 को सेक्टर 23a गुरुग्राम निवासी ब्रिज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन अंजू की शादी 17 साल पहले हरी नगर आश्रम नई दिल्ली निवासी संजीव कौशिक के साथ हुई थी। संजीव कौशिक नगर निगम दिल्ली में नौकरी करते थे। वारदात से कुछ समय पहले ही वे ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आकर रहने लगे थे ।

उनका एक बेटा भी है तब उसकी उम्र 15 साल की थी। संजीव कौशिक पत्नी अंजू के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर उसके साथ मारपीट भी करता था। 17 मार्च 2018 को पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उस वक्त उनका बेटा ग्रीन फील्ड कॉलोनी में ही ताऊ के घर पर था।

गुस्से में संजीव ने कैची से वार कर अंजू की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया। कैची से उसके सिर के भी टुकड़े-टुकड़े कर दिए। टुकड़ों को पॉलिथीन में भरकर दिल्ली लाजपत नगर फ्लाईओवर फैं1क दिया। थोड़ी देर बाद जब बेटा घर पहुंचा तो दरवाजा का ताला लगा मिला।

उसे ताऊ को सूचित किया। ताऊ ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर अंजू के सिर कटी लाश पड़ी थी। तब से यह मुकदमा अदालत में विचाराधीन था। बुधवार को अदालत के द्वारा दोषी मानते हुए संजीव कौशिक को फांसी की सजा सुनाई गई। साथ ही 20 हज़ार रुपए का जुर्माना भी किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago